
Demo Pic
आगरा। पत्नी से छुटकारा पाने का उपाय जानने के लिए तांत्रिक के पास गए शख्स को उसकी प्रेमिका के साथ पत्नी ने रंगेहाथ पकड़ लिया। इसके बाद जमकर हंगामा किया। 100 नंबर पर कॉल करके पुलिस बुला ली और तीनों को पीटा। हालांकि इस बीच तांत्रिक मौका पाकर फरार हो गया। महिला के पति व उसकी प्रेमिका को पुलिस अपने साथ थाने ले आयी। हालांकि बाद में सुलह होने के बाद दोनों को छोड़ दिया।
ये है पूरा मामला
मामला जगदीशपुरा क्षेत्र का है। यहां रहने वाले एक शादीशुदा शख्स का उसी के क्षेत्र में रहने वाली एक शादीशुदा महिला से अफेयर था। युवक की पत्नी को अक्सर उस पर शक होता था। कई बार उसने पति के मोबाइल में उसकी प्रेमिका के कॉल और मैसेज भी देखे। मंगलवार को महिला का शख्स किसी जरूरी काम से जाने के बहाने घर से निकला। पत्नी को शक था तो वो भी उसके पीछे पीछे ऑटो से चल दी। गली के मोड़ पर पहुंचने पर उसके पति ने अपनी प्रेमिका को बाइक पर बैठाया और हाथीघाट पर तांत्रिक के घर पहुंच गया।
वहां जाकर युवक ने तांत्रिक से पत्नी से पत्नी से छुटकारा दिलाने के लिए कहा। उसका कहना था कि पत्नी उसके प्रेम संबन्धों में बाधा बन रही है। इसी दौरान युवक की पत्नी मौके पर पहुंच गई और हंगामा शुरू कर दिया। 100 नंबर डायल करके पुलिस बुला ली और तीनों को पीटना शुरू कर दिया। इस बीच तांत्रिक फरार हो गया लेकिन पुलिस पत्नी और प्रेमिका को थाने ले आयी। थाने में पति ने अपनी गलती मान ली और पत्नी से माफी मांगने लगा। इसके बाद पत्नी ने उसे माफ कर दिया और पुलिस से उसे छोड़ देने के लिए आग्रह किया। वहीं इस बीच युवक की प्रेमिका का पति भी पहुंच गया और उसने कहा कि उसकी पत्नी पर कोई ऊपरी चक्कर है, इसलिए किसी के भी बहकावे में आ जाती है। इसके बाद पुलिस ने दोनों को छोड़ दिया।
Published on:
25 Sept 2019 02:15 pm

बड़ी खबरें
View Allआगरा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
