3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फेसबुक पर दूल्हा बने पति की तस्वीर देख बौखलाई प​त्नी, ससुराल में काटा हंगामा फिर दर्ज कराया मामला

परिचित की फेसबुक प्रोफाइल पर पत्नी ने देखी थी पति की दूल्हा बनी हुई तस्वीर।

less than 1 minute read
Google source verification

आगरा

image

suchita mishra

Dec 13, 2019

FIR

FIR

आगरा। परिचित की फेसबुक प्रोफाइल पर दूल्हा बने पति की फोटो देखकर पत्नी बौखला गई और ससुराल पहुंच गई। पत्नी कुछ समय से अपने पति से अलग रह रही थी। ससुराल पहुंचकर पत्नी ने जमकर हंगामा काटा। इसके बाद थाना जगदीशपुरा में मामला दर्ज कराया।

यह भी पढ़ें:आज से 15 दिसंबर तक आधे शहर में नहीं होगी जलापूर्ति, जाम से भी होना पड़ सकता है परेशान, जानिए क्यों?

जगदीशपुरा क्षेत्र के छीपीटोला निवासी निशा की शादी 2014 में नगला बेर के रहने वाले मोहन से हुई थी। निशा का आरोप है कि शादी के बाद पति और ससुरालीजन दहेज के लिए उसका उत्पीड़न करते थे। तीन साल पहले मोहन ने उसे पीटकर घर से निकाल दिया। निशा ने ससुराल जाने की कोशिश की तो रखने से इंकार कर दिया। गुरुवार को निशा ने अपने परिचित की फेसबुक आईडी पर पति का दूल्हा बने हुए फोटो देखा। इसके बाद वो परिजनों के साथ ससुराल पहुंच गई। वहां जाकर पता चला पति ने दूसरी शादी कर ली है। इसके बाद निशा थाना जगदीशपुरा पहुंची और पुलिस को बताया कि उसके पति ने तलाक लिए बिना दूसरी शादी कर ली है। फिलहाल पुलिस ने महिला के पति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच चल रही है।

Story Loader