3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ITBP जवान की पत्‍नी की मौत के बाद लगा ऐसा आरोप, जांच में जुटी पुलिस

आगरा लखनऊ एक्‍सप्रेस वे पर महिला की संदिग्‍ध हालत में मौत हाेे गई।

less than 1 minute read
Google source verification

आगरा

image

Dhirendra yadav

Nov 14, 2019

123_3.jpg

आगरा। इंडियन तिब्बत पुलिस बल (आईटीबीपी) के जवान की पत्नी की मौत के बाद जो आरोप लगे हैं, वो हैरान करने वाले हैं। दरअसल आगरा लखनऊ एक्‍सप्रेस वे पर महिला की संदिग्‍ध हालत में मौत हाेे गई। आईटीबीपी के जवान ने पत्‍नी की मौत की जो कहानी बताई उस पर ससुरालीजनों को शक है। इस मामले में पुलिस जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें - लग्जरी होटल के कमरा नंबर 1 में हाईप्रोफाइल फैमिली के लोग कर रहे थे ऐसा काम, अचानक पहुंच गई पुलिस और फिर..., देखें वीडियो

ये है मामला
फिरोजाबाद के गांव जारखी थाना पचोखरा की रहने वाले आईटीबीपी जवान संजय अपनी पत्नी रुचि के साथ ताजमहल देखने आए थे। यहां से लौटकर वे अपने घर वापस जा रहे थे। उनके साथ दो बच्चे भी थे। जवान ने बताया कि कार आगरा लखनउ एक्सप्रेस वे पर दौड़ रही थी। तभी कार का दरवाजा अचानक खुल गया और पत्नी नीचे गिर गई। सिर सड़क में लगने से उसकी मौत हो गई। शव लेकर देर रात वह घर पहुंचा और मायके वालों को सूचना दी। मायके वालों की शिकायत पर रात दो बजे नगला खंगर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा। पोस्टमार्टम गृह पर मौजूद मायके वालों ने उत्पीडन और हत्‍या का आरोप लगाए है।

ये भी पढ़ें - World Diabetes Day 2019: इस गंभीर बीमारे से अपने बच्चों को रखना चाहते हैं दूर, तो करना होगा ये काम, देखें वीडियो

लद्दाख में है तैनात
बता दें कि संजय लद्दाख में तैनात हैं और दिवाली की छुट्टी पर घर आये हुए थे। रुचि से उनकी शादी छह वर्ष पूर्व हुई थी। पत्नी की मौत से संजय पहले से ही आहत हैं, उसके बाद ससुरालीजनों द्वारा लगाए गए इस आरोप ने उन्हें और भी निराश कर दिया है।

Story Loader