पुलिस को किया था फोन और परिजनों के साथ पहुंची होटल
चांदी कारोबारी और उसकी प्रेमिका जब होटल पहुंचे तो पत्नी ने अपने भाई को साथ लेकर होटल में छापामारा। पत्नी के परिजनों ने रंगे हाथों होटल में युवक को युवती के साथ पकड़ लिया था। पुलिस दोनों को थाने ले आई थी। प्रेमिका के परिजन उसे अपने साथ ले गए। कारोबारी पर कार्रवाई के लिए उसकी पत्नी के परिजन अड़े रहे। दोनों पक्षों के लोग थाने पर जमा हो गए। देर रात तक दोनों के बीच पंचायत चलती रही। चांदी कारोबारी के अपनी गलती मानने के बाद पत्नी के परिजनों ने पुलिस कार्रवाई नहीं की। मामला बढ़ने पर तूल पकड़ने के चलते पुलिस ने कारोबारी को शांति भंग में पाबंद कर दिया। वहीं, कारोबारी की पत्नी की हालत बिगड़ गई। परिजनों को उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। इस मामले में पत्नी ने पुलिस के डायल 100 पर फोन कर कहा था कि उसका पति होटल में ऐश कर रहा है। इसके बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची थी।