2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यूपी से बड़ी खबरः महिला के गले में दुपट्टा डालकर पूरे गांव में घुमाया, देखें Video

थाना सैंया के लादूखेड़ा गांव की है ये घटना।बच्चा चोरी के शक में ग्रामीणों ने पकड़ी थी महिला।गले में दुपट्टा डालकर पूरे गांव में घुमाया।पुलिस कर रही महिला से पूछताछ।

2 min read
Google source verification

आगरा

image

Dhirendra yadav

Aug 03, 2019

Woman beaten

Woman beaten

आगरा। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के आगरा (agra) से बड़ी खबर है। यहां के थाना सैंया के लादूखेड़ा गांव में एक महिला (Woman) के साथ जो हुआ, वो शर्मसार कर देने वाला है। बताया गया है कि महिला को बच्चा चोरी के शक में ग्रामीणों (Villagers) ने दबोच लिया। उसके गले में दुपट्टा डालकर पूरे गांव में घुमाया गया। सूचना पर पुलिस (UP Police) मौके पर पहुंच गई। पुलिस आरोपी महिला को थाने में ले आई।

ये भी पढ़ें - दरोगा की पत्नी की हत्या: रिश्तों में उलझी हैरान कर देने वाली कहानी

यहां का है मामला
ये मामला थाना सैंया के लादूखेड़ा गांव का है। बताया जा रहा है कि शनिवार को ग्रामीणों ने बच्चा चोर होने के शक में एक महिला को दबोच लिया। इस महिला को पकड़ने के बाद गांव के लोगों ने गले में दुपट्टा डालकर पूरे गांव के चक्कर लगवाया। इसका वीडियो अब जमकर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो (Viral Video) में साफ देखा जा सकता है कि महिला को गांव के लोगों की भीड़ ने चारों ओर से घेर रखा है। उसे दुपट्टे के सहारे खींचा जा रहा है, वहीं इस महिला के पीछे चल रहे लोग लगातार उसकी पीठ में थप्पड़ भी मार रहे हैं।

ये भी पढ़ें - पुलिसकर्मी ने दूसरे पुलिसकर्मी की नाबालिग बेटी के साथ किया रेप, वीडियो बनाकर दी वायरल करने की धमकी फिर...


पुलिस ने किया गिरफ्तार
इस मामले की सूचना पर थाना सैंया पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने इस महिला को गिरफ्तार किया और अपने साथ थाने ले आई। पुलिस इस महिला से पूछताछ कर रही है। वहीं इस मामले में सीओ खेरागढ़ वीएस वीर कुमार से बात की गई, तो उन्होंने बताया कि एक महिला को पकड़ा तो गया है, लेकिन उसके गले में दुपट्टा डालकर घुमाया गया है, इस बात की जानकारी नहीं है।

ये भी पढ़ें - संबन्ध बनाने के लिए जबरदस्ती रहा था पति, पत्नी के इंकार पर दिया तीन तलाक, 10 बच्चों की मां है महिला, जानिए पूरा मामला


बच्चा चोर गिरोह की अफवाह
दरअसल सैंया क्षेत्र में इन दिनों अफवाह फैली हुई है कि क्षेत्र में एक गिरोह सक्रिय है। इस गिरोह में अधिकांश महिलाएं हैं। ये गिरोह क्षेत्रों में रैकी करता है, जिसके बाद बच्चों को चुरा लेता है। विगत दिवस खेरागढ़ में कक्षा दो के छात्र को एक महिला द्वारा अपहरण करने का प्रयास किया गया है। इस महिला को ग्रामीणों ने दबोच लिया। इसके बाद आरोपी महिला को पुलिस के हवाले कर दिया गया था।

ये भी पढ़ें - चलती ट्रेन में बदमाशों का हमला, विरोध कर रही मां बेटी की ट्रेन से कटकर मौत

Story Loader