आगरा। यूपी में अक्सर पुलिस को दबंगई करते हुए देखा होगा, मगर इस बार मामला थोड़ा उल्टा ही पड़ गया। आगरा में एक दबंग महिला बीच चौराहे पर पुलिसकर्मी को हड़काती हुई नजर आई। महिला के तेवर देखकर पुलिसकर्मी की सिट्टी-पिट्टी गुम हो गई। पुलिस अधिकारी अब इस मामले की जांच की बात कह रहे हैं।