30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बाईपास रेल लाइन के विरोध में किसानों के साथ धरने पर बैठी ​महिलाएं, कल डिप्टी सीएम से मिलेंगे किसान

किसानों का प्रतिनिधिमंडल उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से करेगा मुलाकात
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

arun rawat

•

Updated: 4 May 2022, 5:25 PM IST

मिढ़ाकुर में किसानों के साथ धरने पर बैठी महिलाएं

मिढ़ाकुर में किसानों के साथ धरने पर बैठी महिलाएं

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
आगरा। कीठम से भांडई तक बाईपास रेल लाइन के विरोध में विभिन्न मांगो को लेकर मिढ़ाकुर के पास नानपुर मोड़ के पास किसान धरने पर बैठै हैं। बुधवार को किसानों के साथ महिलाएं भी धरने पर बैठ गई। गुरूवार को किसान शहर में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य से मुलाकात करेंगे। बता दे कि अब तक धरने पर बैठे दो किसानों की मौत हो गई है। वहीं एक किसान अस्पताल में भर्ती है। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। दो किसानों का घर पर उपचार चल रहा है।

प्रशासन के खिलाफ किसानों में रोष
बाईपास रेल लाइन विरोध संघर्ष समिति के संयोजक चौधरी दिलीप सिंह ने कहा है कि बुधवार को किसानों का धरना 20वे दिन जारी रहा। किसानों के साथ महिलाएं भी धरने पर बैठ गई। उन्होंने कहा है कि किसान भीषण गर्मी में हाईवे किनारे धरने पर बैठै हैं। इसके बाद भी शासन और प्रशासन कुंभकरण की नींद में सो रहा है। शासन और प्रशासन की तरफ से अभी तक कोई किसानों से मिलने नहीं आया है। इसे लेकर किसानों में काफी रोष है।

उपमुख्यमंत्री से मिलने का किया ऐलान
वहीं चौधरी दिलीप ने कहा है कि प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य दो दिवसीय दौरे पर आगरा आ रहे हैं। उन्होंने कहा है कि धरनारत किसानों का प्रतिनिधिमंडल अपनी मांगों को लेकर डिप्टी सीएम मौर्य से मुलाकात करेंगे। वहीं उपमुख्यमंत्री को किसानों की समस्याओं के बारे में जानकारी देंगे।

ये रहे मौजूद
धरने में मुख्य रूप से लखन लाल, महेश चंद शर्मा, जगन सिंह, करतार सिंह, दर्याव सिंह, भूरा नरवार, मुकेश नरवार, बच्चू सिंह, श्रीमती बैकुंठी देवी लज्जावती देवी, हरभेजी, कमला देवी, सुरेखा चौधरी, मंजू देवी आदि शामिल रहीं।

बड़ी खबरें

View All

आगरा

उत्तर प्रदेश