2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विश्व पर्यावरण दिवस: अपनी राशि के हिसाब से लगाएं खास पौधे बदल देंगे आपकी तकदीर

विश्व पर्यावरण दिवस पर ज्योतिषाचार्य डॉ. अरविंद मिश्र ने बताया कि कौन सा पौधा बदलेगा आपकी किस्मत।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

Dhirendra yadav

•

Updated: 5 Jun 2018, 8:42 AM IST

World Environment Day

World Environment Day

आगरा। विश्व पर्यावरण दिवस 2018 के अवसर पर पूरे देश में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इस दिवस का महत्व इसलिए भी बढ़ जाता है, क्योंकि इस दिन हम अपनी धरा को हरा भरा बनाने का संकल्प लेते हैं। ये कहना है ज्योतिषाचार्य डॉ. अरविंद मिश्र का। डॉ. मिश्र ने बताया कि आप अपने जन्म नक्षत्र एवं राशि के अनुसार अपने जीवन में आ रही बाधाओं से मुक्ति पाने के साथ पर्यावरण संरक्षण में भी सहयोगी बन सकते हैं। आप अपने जन्म नक्षत्र, जन्म राशि का वृक्ष लगा कर उसे पोषित करें, तो आपके जीवन के कष्ट, अभाव, व्यवधान, स्वास्थ्य, कॅरियर, धन आदि की समस्याओं में भारी कमी आएगी ।

जन्म नक्षत्र वृक्ष
1- अश्विनी कुचिला , बाँस
2- भरणी आँवला ,फालसा
3- कृतिका गूलर
4- रोहिणी खैर
5- मृगशिरा। खैर
6- आद्रा रेशम, बहेड़ा
7- पुनर्वसु बॉस
8- पुष्य पीपल
9 - आश्लेषा नागकेसर,गंगेरन
10- मघा बरगद
11- पूर्वाफाल्गुनी ढांक
12 - उत्तराफाल्गुनी पाकड़ , रुद्राक्ष
13 - हस्त रीठा
14- चित्रा बेल , नारियल
15- स्वाति अर्जुन
16- विशाखा कटाई , बकुल
17- अनुराधा मौलश्री
18- ज्येष्ठ चीड़ , देवदारु
19 - मूल साल
20- पूर्वाषाढ़ा अशोक
21 - उत्तराषाढ़ा। कटहल , फालसा
22- श्रवण मदार ( आक)
23- धनिष्ठा शमी
24 - शतभिषा कदम्भ
25 - पूर्वा भाद्रपद आम
26- उत्तराभाद्रपद नीम
27- रेवती महुआ।


राशि के हिसाब से लगाएं ये पौधे
मेष - खादिर, वृष - गूलर, मिथुन - अपामार्ग, कर्क - पलाश, सिंह - आक, कन्या - दुर्बा, तुला - गूलर, वृश्चिक - खादिर, धनु - पीपल, मकर - शमी, कुम्भ - शमी, मीन - कुश। ज्योतिषाचार्य डॉ. अरविंद मिश्र ने बताया कि एक शोध के अनुसार 1 वृक्ष अपने जीवन काल के 50 वर्ष में विभिन्न प्रकार से 1 करोड़ 1 लाख रुपए का अनुदान देता है।

ये भी पढ़ें - मोटीवेशनल: यूपी के पर्यावरण का सबसे बड़ा रक्षक हेडमास्टर, जानिए कैसे

ये भी पढ़ें - मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ देने जा रहे इस शहर को सबसे बड़ा तोहफा, वर्षों की मांग होगी पूरी

ये भी पढ़ें - करोड़पति बनने के लिए बना फर्जी आईएएस अधिकारी और जाल में फंसाई शिक्षा विभाग के अधिकारी की बेटी और फिर...

ये भी पढ़ें - हृदय रोगियों के लिए अच्छी खबर, अब इस नई तकनीकि से होगा उपचार

बड़ी खबरें

View All

आगरा

उत्तर प्रदेश