1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विश्व स्वास्थ्य दिवस: ये डॉक्टर क्लीनिक भी साइकिल से आते हैं, जानिए क्या है कारण

डॉक्टर अंकुर प्रकाश, जो प्रतिदिन साइक्लिंग करते हैं, इतना ही नहीं वे अपने क्लीनिक भी साइकिल से ही आते हैं।

2 min read
Google source verification

आगरा

image

Dhirendra yadav

Apr 04, 2018

Dr Ankur prakash

Dr Ankur prakash

आगरा। सड़कों पर दौड़ते वाहनों से निकलने वाला धुआं बेहद हांनिकारक होता है, इसके बावजूद सड़कों पर इन वाहनों की संख्या लागातार बढ़ती जा रही है। इस संख्या को कम तो नहीं किया जा सकता, लेकिन लोगों को जागरुक जरूर किया जा सकता है, कि ईधन से चलने वाले वाहनों की अपेक्षा, अपने जीवन में साइकिल का प्रयोग करें, इससे पॉल्यूशन भी कम होगा, साथ ही आप भी स्वस्थ्य रहेंगे।


आगरा के चिकित्सकों की खास पहल
कुछ इस मुहिम को आगरा के चिकित्सकों ने जीवत रखा हुआ है। आगरा के ऐसे ही चिकित्सकों में से एक हैं, डॉक्टर अंकुर प्रकाश, जो प्रतिदिन साइक्लिंग करते हैं, इतना ही नहीं वे अपने क्लीनिक भी साइकिल से ही आते हैं। पत्रिका के साथ डॉ. अंकुर प्रकाश से बाचतीच के कुछ प्रमुख अंश, जिसमें डॉ. अंकुर प्रकाश ने बताया कि साइकिल के प्रयोग से हम न केवल अपने स्वास्थ्य को संवारते हैं, बल्कि पर्यावरण बचाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।


ये कहते हैं डॉ. अंकुर प्रकाश
आगरा के जाने मोने हौम्योपैथी चिकित्सक डॉ. अंकुर प्रकाश ने बताया कि आज कल पॉल्यूशन तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में साइकिल एक ऐसा साधन है, जो व्यक्ति को गंतव्य तक तो आसानी से पहुंचाता ही है, साथ ही स्वस्थ्य रहने में भी मदद करता है। डॉ. अंकुर ने बताया कि साइकिल चलाना से हमारे शरीर की मासपेशियों की जो सरचना होती है, वो भी नियंत्रित रहती है। ह्रदय के विकारों को समाप्त करने के लिए, कॉलस्ट्रोल को कम करने के लिए साइकल बहुत उपयोगी है। आधुनिक जीवन शैली से जुड़ी बीमारियों को खत्म करने के लिए बहुत उपयोगी है। सबसे खास बात ये है कि साइकिल के प्रयोग से आप अपने पैसे को भी बचाते हैं।

ये भी पढ़ें -

Breaking: कक्षा एक से 12 वीं तक स्कूल बंद रखने के आए नए आदेश, जानिए कब खुलेंगे स्कूल

Story Loader