29 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विश्व स्वास्थ्य दिवस 2018 के अवसर पर चिकित्सक चलाएंगे साइकिल, देंगे ये खास संदेश

विश्व स्वास्थ्य दिवस 7 अप्रैल 2018 को मनाया जा रहा है।

2 min read
Google source verification

आगरा

image

Dhirendra yadav

Apr 03, 2018

World Health Day 2018

World Health Day 2018

आगरा। विश्व स्वास्थ्य दिवस 7 अप्रैल 2018 को मनाया जा रहा है। इस अवसर पर आगरा के डॉक्टर साइकिल चलाकर लोगों को स्वस्थ्य रहने का संदेश देंगे। आईएमए आगरा के वैज्ञानिक सचिव डॉ. राजकुमार गुप्ता ने बताया कि इस बार कई स्वास्थ्य जागरुकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें -

भारत बंद के बाद आए ये बड़े आदेश, अब कहीं इस तरह दिखाई दिए, तो होगी सख्त कार्रवाई

ये होंगे प्रोग्राम
आईएमए आगरा के वैज्ञानिक सचिव डॉ. राजकुमार गुप्ता ने बताया कि विश्व स्वास्थ्य दिवस की शुरुआत सुबह छह बजे से सात बजे के मध्य साइकिल द्वारा शहर भ्रमण करते हुए आम जनमानस को पहुंचने वाली स्वास्थ्य सेवाओं के पुन संगठन व उनकी बेहतर समझ से एक स्वस्थ जीवर एक स्वस्थ परिवार के निर्माण का संदेश पहुंचाया जाएगा। इसके बाद सुबह आठ बजे से लेकर 10 बजे तक सोना कार्डिक केयर टीम, सोना रेंनबो के सहायोग से मेटाबोल्कि रोक निदानशाला का आयोजन किया जाएगा।

ये भी पढ़ें -

भारत बंद के बाद प्रशासन ने नहीं होने दी सवर्णों की मीटिंग, पुलिस से तड़का-भड़की

ये भी होगा खास कार्यक्रम
इसके अलावा सुबह 10 बजे से 9 बजे के बीच आगरा मेडिसिटी हॉस्पीटल, सिकंदरा पर बाल ह्रदय रोग ओपीडी का आयोजन जेपी हॉस्पीटल, नोएडा की बाल ह्रदय रोग विशेषज्ञ डॉ. स्मिता मिश्रा व डॉ. राजकुमार गुप्ता के द्वारा सम्पन्न किया जाएगा। विश्व स्वास्थ्य दिवस के उपलक्ष्य पर अधिक से अधिक स्वास्थ्य जागरुकता व लाभ के उद्देश्य से इस आयोजन में सहयोग की अपील की है।

ये भी पढ़ें -

दलितों के भारत बंद आंदोलन के बाद सामान्य और ओबीसी वर्ग के लोग उठाने जा रहे बड़ा कदम, योगी सरकार की बढ़ जाएंगी मुश्किलें

ये भी पढ़ें -

भारत बंद के दौरान बवाल के भाजपा ने बताये ये दो कारण, कहा- फिजा बिगाड़ने वालों को छोड़ेंगे नहीं

ये भी पढ़ें -

उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के नए प्रदेश अध्यक्ष, देखें वीडियो

Story Loader