4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यादवों की हत्या पर यादव महासभा गुस्से में, बैठक आज, यूपी के 75 जिलों से आए हैं प्रतिनिधि, देखें वीडियो

अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के बैनर तले उत्तर प्रदेशीय यादव महासभा की कार्यकारिणी 30 जून को आगरा में, 75 जिलों से आए 250 पदाधिकारी

5 min read
Google source verification

आगरा

image

Dhirendra yadav

Jun 29, 2019

Yadav mahasabha

Yadav mahasabha

आगरा। अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा का कहना है कि उत्तर प्रदेश में यादवों की हत्या हो रही है। यादव अधिकारियों को जबरन रिटायर किया जा रहा है। उन्हें जेल भेजा जा रहा है। सरकार मौन है। जाति विशेष के लोगों की तैनाती थानों पर की गई है। जाति विशेष के एसएसपी और डीएम बनाए गए हैं। इसे देखते हुए उत्तर प्रदेशीय यादव महासभा की राज्य कार्यसमिति की बैठक 30 जून, 2019 को आगरा में बुलाई गई है। उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों के 250 प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं। इसमें बड़ा निर्णय हो सकता है।

ये भी पढ़ें - यूपी के किसानों का बुरा हाल, कर्ज में डूबे किसान ने की आत्महत्या, देखें वीडियो

आगरा से लेकर फैजाबाद तक हत्या
यह कहना है कि उत्तर प्रदेशीय यादव महासभा के प्रदेश अध्यक्ष रामशंकर यादव एडवोकेट का। संजय प्लेस स्थित एक रेस्टोरेंट में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा- यादव समाज के लोगों की हत्याएं हो रही हैं। शासन और प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। कहीं कोई सुनवाई नहीं है। आगरा की घटना लीजिए। उत्तर प्रदेश बार काउंसिल की नवनिर्वाचित चेयरपर्सन दरवेश यादव की कोर्ट परिसर में वकील के चैम्बर में हत्या कर दी गई। हत्या के षड्यंत्र का पता नहीं है। पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। फैजाबाद में मिल्कीपुर तहसील में हल्लेसानी गांव में देवशरण यादव युवा ग्राम प्रधान था। उसकी हत्या इसलिए कर दी गई कि सरकारी जमीन की सुरक्षा कर रहा था। कुछ दबंग लोग ग्रामसभा की जमीन पर कब्जा करना चाहता थे, वह रोक रहा था। हत्या से चार दिन पूर्व उसने पुलिस को तहरीर दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की। पूर्वांचल के जौनपुर और गाजीपुर में तमाम हत्याएं हो रही हैं। उत्तर प्रदेश की कानून एवं व्यवस्था ठीक नहीं है। इसके विरोध में आवाज न उठाई गई तो स्थिति बद से बदतर हो जाएगी।

ये भी पढ़ें - प्यार या डर, पत्नी को फंदे पर लटका देख, पति ने उठाया खौफनाक कदम, देखें वीडियो

यादव अधिकारियों को सेवानिवृत्त किया जा रहा
उन्होंने कहा कि अयोग्यता के नाम पर हमारे समाज के वरिष्ठ अधिकारियों को जबरन सेवानिवृत्त किया जा रहा है। नियमावली के तहत यह गलत है। जानबूझकर यादवों को निशान बनाया जा रहा है। इस कारण समाज आक्रोशित है। हम अपनी ही लड़ाई नहीं लड़ते हैं। हर दबे-कुचले की लड़ाई लड़ते हैं और सबको साथ लेकर चलते हैं। जहां तक किसानों का सवाल है, तो सरकारी कोष का अरबों रुपया लगाकर गौवंश संरक्षण के लिए स्थान बनाए गए। वहां उनके चारे और पानी की व्यवस्था नहीं है। गांव वाले ही साड़ों को खोल देते हैं। किसानों की फसल बरबाद हो रही है। सरकार खजाना लूटा जा रहा है और जिसके लिए किया जा रहा है, उसकी पूर्ति नहीं हो रही है।

ये भी पढ़ें - एसएसपी ने की बड़ी कार्रवाई, यातायात निरीक्षक सहित इन पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज

यहां हो रही बैठक
इन सब बिन्दुओं को लेकर आगरा में राज्य कार्यकारिणी 30 जून को बुलाई गई है। इसमें यादव महासभा जिलाध्यक्ष, प्रमुख महासचिव, प्रदेश के पदाधिकारी और सदस्य के सदस्य शामिल होंगे। 200 से 250 पदाधिकारी आएंगे। यह बैठक होटल सन वे, सिकंदरा, आगरा में हो रही है, जो शाम चार बजे तक चलेगी।

ये भी पढ़ें - BIG BREAKING: नक्सली हमले में सीआरपीएफ का जवान हुआ शहीद, परिवार में मचा कोहराम

थानों में जाति विशेष के लोगों की तैनाती
क्या किसी भी सरकार में प्रदेश की कानून व्यवस्था ठीक रही है, सवाल पर रामशंकर यादव ने कहा कि जो हुआ उसकी बात नहीं करता हूं। मौजूदा समय में जितने लोग पीड़ित हैं, वह ज्वलंत समस्या है। इस पर चिन्तन मनन होना चाहिए। यादवों की हत्या क्यों की जा रही है, सवाल पर कहा कि क्योंकि गुंडों और माफियाओं पर कोई नियंत्रण नहीं है। जाति विशेष के लोगों की तैनाती थानों पर की गई है। जाति विशेष के एसएसपी और डीएम बनाए गए हैं। कोई नियंत्रण नहीं है। यादव अन्याय और अत्याचार के विरुद्ध हमेशा लड़ता रहा है और इसी कारण संघर्ष होता है। शासन-प्रशासन जब मदद नहीं करता है तो गुंडे-माफिया बेखौफ हो जाते हैं।

ये भी पढ़ें - पिता ने तीन साल के बेटे को पहले जमीन पर पटका, फिर छाती पर लात मारकर हत्या, देखें वीडियो

पार्टी विशेष का वोट बैंक होने के कारण भी हमले
यादव समाज को पार्टी विशेष का वोट बैंक माना जाता है, कहीं इस कारण तो हमले नहीं हो रहे हैं, सवाल पर रामशंकर यादव ने कहा कि ये भी हो सकता है। लोकतंत्र में ऐसा नहीं होना चाहिए। लोकतंत्र में जनता एक समान है। वह जिसे चाहती है, उसे अपना प्रतनिधि चुनती है। राज्य कार्यकारिणी की बैठक के बाद उत्तर प्रदेश के राज्यपाल और मुख्यमंत्री से मिलेंगे। अगर सरकार नियंत्रण नहीं कर पाती है तो कार्यकारिणी तय करेगी कि क्या करना है।

ये भी पढ़ें - सरकार प्रत्येक बच्चे को दे 3000 रुपये प्रतिमाह ताकि ले सके अच्छी शिक्षा

जगदेव सिंह गलत
यादव महासभा में विवाद के सवाल पर कहा कि इसमें जगदेव सिंह का नाम आता है। वे स्वयं को नामित कहते हैं। अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा की नियमावली में नामित करने का अधिकार किसी को नहीं है। जगदेव सिंह स्वयं को अध्यक्ष करते हैं तो गलत है। मैं निर्वाचित अध्यक्ष हूं। हमारे साथ 75 जिलों के अध्यक्ष हैं और लोकतंत्र में जिसके साथ लोग हैं, वही नेता है।

ये भी पढ़ें - जेल में महिलाओं की सबसे बड़ी समस्या का कराया निदान, इसलिए मिला सबसे बड़ा सम्मान

हमारे साथ हर पार्टी के लोग
उन्होंने कहा कि यादव महासभा किसी राजनीतिक दल का आनुषांगिक संगठन नहीं है। कांग्रेस, भाजपा, सपा, बसपा और सपा के लोग जुड़े हुए हैं। समाज के लिए यादव महासभा के बैनर तले काम करते हैं। प्रसाद इजीनियरिंग कॉलेज जौनपुर में यादवों के लिए 100 सीटें आरक्षित हैं। हमारे आग्रह पर फीस 80 हजार से घटाकर 25 हजार प्रतिवर्ष की है। शिवराम सिंह यादव कई कॉलेज चला रहे हैं। उन्होंने अनेक गरीब बच्चों को निःशुल्क पढ़ाया है।

ये भी पढ़ें - रेड लाइट एरिया में जब पहुंचा युवक, तो वहां कोठे पर मिली उसे अपनी प्रेमिका, जानिये फिर क्या हुआ...

लालू यादव को रिहा किया जाएःडॉ. अवधेष यादव
राज्य कार्यसमिति के सदस्य और आयोजक व फिरोजाबाद जनपद के जिला अध्यक्ष डॉ. अवधेश यादव का कहना है कि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव को चारा कांड में दोहरी नीति अपनाते हुए आजीवन कारावास की सजा दी गई। जगन्नाथ मिश्रा को जमानत दे दी। राम रहीम जैसे हत्या तथा बलात्कार के अभियुक्त को केंद्रीय तथा हरियाणा सरकार द्वारा पैरोल रिहा करने की तैयारी है। राष्ट्रपति को ज्ञापन देकर लालू यादव के स्वास्थ्य स्थिति को देखते हुए उन्हें रिहा कराए जाने की मांग की जाएगी।

ये भी पढ़ें - यादव महासभा के प्रभारी ने कहा- देश के हर प्रांत में यादव, देखें वीडियो

किसान क्रेडिट कार्ड पर ब्याज 4 फीसद ही रहे
डॉ. यादव ने बताया कि उत्तर प्रदेश में बिजली की दरें अप्रत्याशित रूप से बढ़ा दी गई हैं। यादव महासभा द्वारा अन्य राज्यों के समान गरीबों तथा किसानों को बिजली पर सब्सिडी दिए जाने की मांग की जाएगी। उन्होंने कहा किसानों को दिए गए क्रेडिट कार्ड पर दिए गए ऋणों को साल भर में अदा करने पर 4% ब्याज और न अदा करने पर 12% ब्याज दर के खिलाफ भी विचार किया जाएगा। श्री यादव ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा अपने अनुयायियों को गौशाला के नाम पर करोड़ों रुपए का फंड दिए जाने के बावजूद प्रदेशभर के प्रत्येक गांव में सांडों द्वारा किसानों की फसल को बर्बाद की जा रही है। श्री यादव ने कहा उत्तर प्रदेश में जाति विशेष के अधिकारियों को झूठे आरोप लगाकर राज्य की जेलों में ठूंसा जा रहा है जबकि जिलों के प्रशासनिक पदों पर जाति विशेष के अधिकारियों की नियुक्ति की जा रही है।

ये भी पढ़ें - एसएसपी जब साइकिल पर सवार होकर पहुंचे सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने, पुलिसकर्मियों के छूट गये पसीने, जानिये क्या हुआ...

ये रहे उपस्थित
उत्तर प्रदेश के यादव महासभा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी जयप्रकाश यादव, फैजाबाद निवासी प्रदेश अध्यक्ष राम शंकर यादव ने सभी पदाधिकारियों से कहा है कि बैठक में पहुंचकर ज्वलंत समस्याओं पर अपने विचारों का योगदान दें। इस अवसर पर साहब सिंह यादव, अश्वनी यादव, राजकुमार यादव, अनवर सिंह यादव, हरी किशन यादव, चरण सिंह यादव पहलवान, शिवराम सिंह यादव आदि उपस्थित थे।

Story Loader