26 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चार साल पहले शुरू हुआ था यमुना को अवरिल करने का ये बड़ा अभियान, अब पांचवें वर्ष की तैयारी

एत्माद्दौला रिवर व्यू प्वाइंट, यमुना आरती स्थल पर आज से पंचदिवसीय उत्सव

less than 1 minute read
Google source verification

आगरा

image

Dhirendra yadav

Mar 28, 2019

Yamuna aarti

Yamuna aarti

आगरा। एत्माद्दौला रिवर व्यू प्वाइंट, यमुना आरती स्थल पर यमुना मैया की आरती को चार वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 28 मार्च से एक अप्रैल तक पंचदिवसीय उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें प्रतिदिन आरती से पूर्व शैक्षिक, धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सभी भक्तों को पंचदिवसीय उत्सव में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है। रिवर कनेक्ट अभियान के ब्रज खंडेलवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि 31 मार्च को यमुना मैया की आरती के चार वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। एक अप्रैल से पांचवां वर्ष प्रारम्भ होने के साथ आरती स्थल पर पंचदिवसीय उत्सव का आयोजन भक्तों द्वारा किया जा रहा है। जिसमें विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। हमारा उद्देश्य लोगों के मन में यमुना मैया के प्रति संवेदना पैदा करना है जिससे लोग नदियों के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझे और उन्हें पहले की तरह अविरल बहने में अपना योदगान प्रदान करें। सभी भक्तजन इस मौके पर आमंत्रित हैं

चतुर्थ यमुना महोत्सव के कार्यक्रम
(1) 28/03/2019 को यमुना शुद्धि हवन, समय 05:00 बजे। कार्यक्रम स्थल, यमुना आरती स्थल।
(2) 29/03/2019 को यमुना पर्यावरण कला प्रदर्शनी, समय 04:00 बजे, कार्यक्रम स्थल-गोपीनाथ शिवहरे सदर, संयोजक-ज्योति विशाल जी, नृत्य ज्योति कत्थक केंद्र।
(3) 30/03/2019 यमुना दुग्ध स्नान, दीप दान, यमुना पर्यावरण पर गोष्ठी एवं यमुना कला प्रदर्शनी, विजेता पुरुस्कार वितरण, समय 05:00 बजे, कार्यक्रम स्थल-यमुना आरती स्थल।
(4) 31/03/2019 को शास्त्रीय संगीत संध्या-तबला-पखावज जुगलबंदी
(वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. एके भट्टाचार्य जी व पं. मधुकर चतुर्वेदी) 04:30 बजे, कार्यक्रम स्थल-यमुना आरती स्थल के समीप श्री यमुना जी की तलहटी।
(5) 01/04/2019 को महाआरती, समय 06:30 बजे, कार्यक्रम स्थल-यमुना आरती स्थल।