आगरा। यमुना एक्सप्रेस-वे पर सुरक्षा में तैनात सिक्योरिटी गार्ड तीन माह से वेतन न मिलने के कारण परेशान हैं। वेतन के भुगतान की मांग को लेकर सोमवार सुबह सिक्योरिटी गार्ड ने हड़ताल कर दी। जमकर नारेबाजी की गई। सभी काम ठप कर दिए गए। हड़ताल की सूचना मिलते ही फील्ड आॅफीसर राम किशन मौके पर पहुंच गए। उन्होंने गार्ड को आश्वासन दिया, कि तीन दिन में उनके वेतन का भुगतान कर दिया जाएगा, जिसके बाद सिक्योरिटी गार्ड काम पर वापस लौटें राम किशन ने बताया कि कंपनी घाटे में हैं, जिसके चलते गार्ड का वेतन पिछले दो माह से रुका हुआ है। वहीं सिक्योरिटी गार्ड ने चेतावनी दी कि यदि तीन दिन में वेतन नहीं आया, तो वे प्रदर्शन करेंगे।