
crime in up
आगरा। थाना मलपुरा क्षेत्र के गांव भाहई में एक युवक को गोली मार दी। पीड़ित ने इसकी सूचना कंट्रोल रूम पर दी। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने युवक को इलाज के लिए आगरा भेज दिया।
ये है घटना
थाना न्यू आगरा क्षेत्र के रहने वाले बृजेश शर्मा ने पुलिस कंट्रोल रूम पर रिश्तेदारों द्वारा खुद में गोली मारने की सूचना दी। मौके पर मलपुरा पुलिस पहुंच गई। पुलिस को बृजेश गांव भाहई के बाहर रोड किनारे पड़ा मिला। युवक के सीने में गोली लगी हुई थी। पुलिस ने घायल बृजेश को इलाज के लिए आगरा भेज दिया।
ये बोले पुलिस अधिकारी
थानाध्यक्ष मलपुरा महेश कुमार यादव ने बताया है कि मामले में अभी तक तहरीर नहीं आई है। बृजेश खतरे से बाहर है। पुलिस ने अस्पताल में उससे पूछताछ की है। बृजेश ने गांव भाहई के निवासी अपने रिश्तेदारो पर गोली मारने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
इनपुट: देवेश शर्मा
Published on:
07 Oct 2019 10:04 am
बड़ी खबरें
View Allआगरा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
