7 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अहमदाबाद

नाना चिलोडा में 120 व्यवसायिक निर्माण ढहाए

अहमदाबाद महानगरपालिका (मनपा) ने शुक्रवार को सरदारनगर-ए क्षेत्र में अनधिकृत निर्माण हटाने की बड़ी कार्रवाई की। मंजूर नगर रचना योजना नंबर 99 (चिलोडा-नरोडा) के तहत नाना चिलोडा ब्रिज एप्रोच तक 60 मीटर चौड़े टी पी रोड और नाना चिलोडा गांव की ओर जाने वाले 30 मीटर चौड़े टी पी रोड को खुलवाने के लिए यह […]

Google source verification

अहमदाबाद महानगरपालिका (मनपा) ने शुक्रवार को सरदारनगर-ए क्षेत्र में अनधिकृत निर्माण हटाने की बड़ी कार्रवाई की। मंजूर नगर रचना योजना नंबर 99 (चिलोडा-नरोडा) के तहत नाना चिलोडा ब्रिज एप्रोच तक 60 मीटर चौड़े टी पी रोड और नाना चिलोडा गांव की ओर जाने वाले 30 मीटर चौड़े टी पी रोड को खुलवाने के लिए यह अभियान चलाया गया। कार्रवाई के दौरान कुल 120 व्यावसायिक अवैध निर्माणों को ढहाया गया और लगभग 800 मीटर लंबाई का टी पी रोड खाली कराया गया। मनपा के एस्टेट विभाग के अनुसार टाउन प्लानिंग एंड अर्बन डवलपमेंट अधिनियम के तहत पूर्व में इन सभी संपत्तिधारकों को नोटिस जारी कर दिए गए थे। इसके बाद यह अभियान चलाया गया।