5 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

निकोल क्षेत्र को 97 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, विराटनगर में सीएचसी का लोकार्पण

अहमदाबाद शहर के पूर्वी हिस्से में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और निकोल के विधायक जगदीश विश्वकर्मा के हाथों 97.36 करोड़ रुपए के 31 विकास कार्यों का गुरुवार को लोकार्पण और शिलान्यास हुआ। विराटनगर में 10.91 करोड़ से बने आधुनिक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर (सीएचसी) जनता को समर्पित किया गया।31 विकास कार्यों में, 17.67 करोड़ की दो परियोजनाओं […]

less than 1 minute read
Google source verification
Ahmedabad news

निकोल में विकास कार्यों को लोकार्पण करते हुए।

अहमदाबाद शहर के पूर्वी हिस्से में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और निकोल के विधायक जगदीश विश्वकर्मा के हाथों 97.36 करोड़ रुपए के 31 विकास कार्यों का गुरुवार को लोकार्पण और शिलान्यास हुआ। विराटनगर में 10.91 करोड़ से बने आधुनिक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर (सीएचसी) जनता को समर्पित किया गया।31 विकास कार्यों में, 17.67 करोड़ की दो परियोजनाओं का लोकार्पण और 77.56 करोड़ की आठ परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल है। इसके अलावा 2.13 करोड़ की लागत से 21 छोटे कार्य भी शुरू किए गए हैं।

30 बेड का है विराटनगर सीएचसी

विराटनगर में बना कम्युनिटी हेल्थ सेंटर 30 बेड का है। इस दो मंजिला अस्पताल में इमरजेंसी, एक्स-रे, सोनोग्राफी, लेबोरेटरी, स्त्री रोग, बाल रोग और डायलिसिस जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। यहां प्रसूता वार्ड और तीन ऑपरेशन थिएटर भी बनाए गए हैं, जिससे मध्यमवर्गीय परिवारों को निजी अस्पतालों के भारी खर्च से राहत मिलेगी।

खारीकट नहर से विकास को नई पहचान

विधायक विश्वकर्मा ने कहा कि खारीकट नहर के विकास से पूर्व अहमदाबाद को नई पहचान मिली है। वर्षों से पानी भराव और गंदगी की समस्या से जूझ रहे क्षेत्र में अब जीवन स्तर और संपत्ति मूल्य दोनों में सुधार हुआ है। वहीं सांसद हसमुख पटेल ने कहा कि नहर पर बन रहा रोड पूर्व अहमदाबाद की लाइफलाइन साबित होगा और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर खोलेगा।

महापौर प्रतिभा जैन ने कहा कि मनपा आधुनिक सुविधाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि जिन परियोजनाओं का शिलान्यास हुआ है, उनका लोकार्पण भी समय पर किया जाएगा। इस तरह निकोल क्षेत्र में स्वास्थ्य, सड़क और आधारभूत ढांचे की नई सौगात ने नागरिकों में विकास की उम्मीदों को और मजबूत कर दिया है।