3 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अहमदाबाद की स्कूलों को धमकी भरे-ईमेल भेजने के मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, एक गिरफ्तार

Ahmedabad. शहर के स्कूलों को आए दिन मिलने वाले धमकी भरे ई-मेल के मामले में अहमदाबाद शहर क्राइम ब्रांच और अहमदाबाद साइबर क्राइम ब्रांच की टीम को सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया। यह स्कूलों को मिलने वाली धमकियों से जुड़े मामले में पहली गिरफ्तारी है। देशभर […]

2 min read
Google source verification
Ahmedabad Police

अहमदाबाद शहर पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।

Ahmedabad. शहर के स्कूलों को आए दिन मिलने वाले धमकी भरे ई-मेल के मामले में अहमदाबाद शहर क्राइम ब्रांच और अहमदाबाद साइबर क्राइम ब्रांच की टीम को सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया। यह स्कूलों को मिलने वाली धमकियों से जुड़े मामले में पहली गिरफ्तारी है। देशभर के स्कूलों को धमकी भरे ई-मेल भेजने में इसकी लिप्तता की आशंका है।

शहर क्राइम ब्रांच के संयुक्त पुलिस आयुक्त (जेसीपी) शरद सिंघल ने बताया कि आरोपी को क्राइम ब्रांच और साइबर क्राइम ब्रांच की टीम ने संयुक्त कार्रवाई में आरोपी सौरव बिस्वास (32) को पश्चिम बंगाल से पकड़ा। आरोपी को अदालत में पेश किया गया जहां उसे 14 मार्च तक रिमांड पर भेज दिया गया। आरोपी को साइबर क्राइम ब्रांच को सौंपा गया है। वहीं पर मामला दर्ज है।

जेसीपी सिंघल के मुताबिक आरोपी को अहमदाबाद शहर के स्कूलों को धमकी भरे ई-मेल भेजने के मामले में गिरफ्तार किया गया। शहर के स्कूलों को आए दिन धमकी भरे ईमेल मिलते थे। आरोपी अब तक पकड़ में नहीं आ रहे थे। ऐसे में न सिर्फ साइबर क्राइम ब्रांच की टीम बल्कि अहमदाबाद शहर क्राइम ब्रांच की टीम को भी इस मामले में लगाया गया।

शहर पुलिस आयुक्त जी एस मलिक के नेतृत्व में दोनों ही टीमों की संयुक्त कार्रवाई में हमें बड़ी सफलता मिली है। आरोपी क्यों स्कूलों को धमकी भरे ई-मेल भेजता था। अहमदाबाद के अलावा अन्य राज्यों और शहरों के स्कूलों को धमकी भरे ई-मेल भेजे हैं या नहीं। भेजे हैं तो कब -कब भेजे हैं, उस बारे में आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

ज्ञात हो कि 16 फरवरी को अहमदाबाद शहर के 21 और वडोदरा शहर के 14 से ज्यादा स्कूलों को सुबह के समय धमकी भरे ई-मेल मिले थे। इसमें दोपहर 1.11 बजे बम विस्फोट होने की बात कही गई थी। हर बार की तरह ही सभी स्कूलों में बम निरोधक दस्ते की मदद से जांच की गई थी, लेकिन कहीं कुछ भी शंकास्पद वस्तु नहीं मिली थी। ई-मेल में गुजरात को खालिस्तान बनाने का उल्लेख किया गया था। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के भी निशाने पर होने की बात लिखी गई थी।

कई बार स्कूलों को मिले हैं धमकी भरे ई-मेल

इससे पहले 23 जनवरी 2026 को 20 स्कूलों को धमकी भरे ई-मेल भेजे गए थे। 17 दिसंबर 2025 को 15 से अधिक स्कूलों को धमकी भरे ई-मेल भेजे गए थे। इसके अलावा गुजरात हाईकोर्ट को 24 जून 2025, तीन जून 2025 को भी धमकी के ई-मेल भेजे गए थे। स्कूलों के साथ क्या कोर्ट में धमकी के ईमेल भी इसने भेजे थे या नहीं, इस संबंध में भी पूछताछ की जा रही है।