5 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Gujarat: रंगोत्सव में पसरा मातम: धुलंडी के दिन डूबने से 20 की मौत

Ahmedabad. रंगों का पर्व धुलंडी बुधवार को राज्य के कुछ परिवारों के लिए गम का सबब बन गया। रंगोत्सव खेलने के बाद नदी और तालाबों में नहाने के लिए गए 20 लोगों की राज्य में मौत हो गई। सबसे ज्यादा चार, चार लोगों की मौत अहमदाबाद शहर एवं महीसागर में हुई, जबकि तीन, तीन लोगों […]

3 min read
Google source verification
Arvalli

Ahmedabad. रंगों का पर्व धुलंडी बुधवार को राज्य के कुछ परिवारों के लिए गम का सबब बन गया। रंगोत्सव खेलने के बाद नदी और तालाबों में नहाने के लिए गए 20 लोगों की राज्य में मौत हो गई। सबसे ज्यादा चार, चार लोगों की मौत अहमदाबाद शहर एवं महीसागर में हुई, जबकि तीन, तीन लोगों की मौत अहमदाबाद ग्रामीण की मांडल तहसील और महेसाणा जिले में हुई। इसके अलावा अरवल्ली और कच्छ जिले में दो-दो लोगों की जान चली गई। अमरेली में भी एक व्यक्ति की मौत हुई और वडोदरा में भी एक व्यक्ति की मौत हो गई।

साबरमती नदी में डूबने से चार की मौत

अहमदाबाद शहर में भी धुलंडी के दिन साबरमती नदी में नहाते समय डूबने से चार लोगों की मौत हो गई। साबरमती रिवरफ्रंट ईस्ट पुलिस के अनुसार यह घटना बुधवार की दोपहर 3 बजे से रात 8 बजे के दौरान हुई। कुबेरनगर संतोषीनगर झुग्गी में रहने वाले तीन युवक व उसका एक मित्र सहित चार लोग धुलंडी के बाद नाना चिलोडा नंदीग्राम के समीप साबरमती नदी में नहाने गए थे। गहराई में चले जाने से यह डूब गए, जिससे इनकी मौत हो गई। इनमें साहिल कोरी (21), दुर्गेश कोरी (21), सनी यादव (28) तथा पीयुष मेहरचंदानी (17) शामिल हैं। पीयुष ने उपचार के दौरान सिविल अस्पताल में दम तोड़ा।

मांडल के तालाब में डूबने से तीन किशोर की मौत

अहमदाबाद जिले की मांडल तहसील के सीतापुर गांव में झोलासर तालाब में धुलंडी के दिन नहाने गए तीन किशोरों की डूबने से मौत हो गई। इनकी पहचान पार्थ राठौड़, कौशिक राठौड, सौरभ राठौड़ के रूप में हुई है।

वडोदरा में डूबा युवक, तलाश जारी

वडोदरा शहर के समा-छाणी क्षेत्र से गुजर रही नर्मदा नहर में धुलंडी के दिन नहाने के लिए कूदे अजय शर्मा लापता हो गया। उसकी तलाश की जा रही है। एक अन्य घटना में भीमजीपुरा चेकपोस्ट के पास नहर में डूबने से आशीष वर्मा नाम के युवक की मौत हो गई।

महीसागर: कोठंबा के नाका तालाब में डूबने से चार की मौत

शामलाजी. महीसागर जिले में धुलंडी पर्व के दौरान कोठंबा तहसील के राघवना मुवाड़ा के पास स्थित नाका तालाब में डूबने से चार लोगों की मौत हो गई। कंतार गांव के चारों युवक धुलंडी खेलने के बाद बुधवार को इस तालाब में नहाने गए थे। इस दौरान गहराई में चले जाने से यह डूब गए, जिससे अमितकुमार बारिया, तुषारकुमार बारिया, जयेशभाई बारिया और विपुलकुमार बारिया की मौत हो गई। इसमें दो सगे भाई हैं। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और बचाव दल मौके पर पहुंचे, लेकिन चारों को बचाया नहीं जा सका। काठंबा पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज किया है।

अरवल्ली में 2 बच्चों की गई जान

उधर अरवल्ली जिले की मालपुर तहसील के नवागाम (जांबु फलिया) क्षेत्र में भी धुलंडी के दिन दो बच्चों की डूबने से मौत हो गई। दोनों चचेरे भाई धुलंडी खेलने के बाद गांव के तालाब में नहाने कूदे थे। गहराई में जाने से डूब गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम और स्थानीय तैराकों ने जब तक इन्हें निकाला तब तक दोनों दम तोड़ चुके थे। बच्चों की पहचान रायचंद डामोर और जैमिन डामोर के रूप में की गई है। यह कक्षा 5 और 6 में पढ़ते थे।

महेसाणा में डूबने से तीन की मौत

उधर महेसाणा जिले में भी धुलंडी के दिन डूबने से दो घटनाओं में तीन की मौत हो गई। मोटी दऊ गांव में सुजलाम सुफलाम केनाल में नहाने कूदे चार मित्रों में से दो की डूबने से मौत हो गई, जबकि दो को लोगों ने बचा लिया। मृतकों में जयराज ठाकोर और विजय ठाकोर की मौत हो गई। एक अन्य घटना में कडी तहसील के थोल रोड पर माइनोर केनाल में डूबने से शेरूभाई सराणिया की मौत हो गई। वे मित्रों के साथ यहां नहाने कूदे थे। मित्रों ने बचाने की कोशिश की लेकिन सफल नहीं हुए।

अमरेली जिले के खंभालिया के पास शेत्रुंजी नदी में डूबने से समीर सोलंकी (20) की मौत हो गई। वह धुलंडी के बाद नहाने के लिए कूदे थे। इसके अलावा कच्छ जिले के आदिपुर के शिनाय व शनि मंदिर के पास दो अलग -अलग घटनाओं में दो लोग डूब गए। इनकी तलाश जारी है।