6 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सिविल सेवा परीक्षा में गुजरात के रेकॉर्ड 34 विद्यार्थी सफल

Ahmedabad. संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की ओर से शुक्रवार को घोषित सिविल सेवा परीक्षा 2025 के फाइनल परिणाम में गुजरात के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। इस वर्ष गुजरात सरकार संचालित सरदार पटेल लोक प्रशासन संस्थान (स्पीपा) के रेकॉर्ड 34 उम्मीदवार सफल हुए हैं। इसमें दो छात्राएं भी हैं। देश के टॉप […]

2 min read
Google source verification
SPIPA Ahmedabad

स्पीपा अहमदाबाद।

Ahmedabad. संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की ओर से शुक्रवार को घोषित सिविल सेवा परीक्षा 2025 के फाइनल परिणाम में गुजरात के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। इस वर्ष गुजरात सरकार संचालित सरदार पटेल लोक प्रशासन संस्थान (स्पीपा) के रेकॉर्ड 34 उम्मीदवार सफल हुए हैं। इसमें दो छात्राएं भी हैं। देश के टॉप 20 रैंकर्स में गुजरात का एक छात्र शामिल है। इसमें 19वें स्थान पर दिशांत निसार हैं। वहीं टॉप 200 में गुजरात के 6 उम्मीदवार हैं।

वर्ष 2025 में 34, 2024 में 27 हुए थे सफल

वर्ष 2025 की सिविल सेवा परीक्षा में 34 उम्मीदवार सफल हुए हैं, जबकि 2024 में 27 उम्मीदवार सफल हुए (एक प्रतीक्षा सूची में चयनित) थे। इस वर्ष सफल होने वाले विद्यार्थियों की संख्या अब तक की सबसे ज्यादा है। इस साल सफल होने वाले विद्यार्थियों के साथ स्पीपा से अब तक राज्य में कुल 345 विद्यार्थी सिविल सेवा परीक्षा में सफल हुए हैं।

सफल विद्यार्थियों में 5 राजस्थान मूल के

स्पीपा से सफल हुए 34 विद्यार्थियों में पांच राजस्थान मूल के हैं। सफल विद्यार्थियों में मुंबई मूल के दिशांत निसार (19वीं रैंक), पाटण के विपुल चौधरी (115 रैंक), वडोदरा के भावेश जगलान (128), राजस्थान पाली मूल के पंकज सोनी (130), राजस्थान में जोधपुर मूल के सौरभ शर्मा (146) शामिल हैं। भावनगर के तुषार मेंदपरा (195), आणंद के किरण भट्ट (262), गांधीनगर के अनिकेत पटेल (266), कच्छ के जितेंद्र प्रजापति (287), मोरबी के सावनकुमार सरवाडिया (292), दिल्ली की कोमल मावी (314), हरियाणा के राहुल (379) भी हैं। कच्छ जिले के गांधीधाम की श्रेया प्रियदर्शी (387), गिर सोमनाथ के किशनकुमार राम (474), राजस्थान में झुंझुनू मूल के सौरभ (544), राजस्थान मूल के पालनपुर निवासी हाशमी मोहम्मद उमर (549), गांधीधाम के निशांत प्रियदर्शी (559), महाराष्ट्र के सांगली मूल के प्रवीण कोलपे (584), हरियाणा के रेवाड़ी के अंशुल यादव (586), अहमदाबाद के जैनीश चौहान (589), सुरेन्द्रनगर के जीत कुमार नम्हा (606), अहमदाबाद के ही आदित्य अमरानी (609), दिल्ली मूल के सत्यम पांडे (617), गिर सोमनाथ के प्रदीप परमार (703), महेसाणा में ऊंझा के मिहिर पटेल (709), राजस्थान के पाली मूल निवासी अभिषेक मीणा (766), छत्तीसगढ़ में रायपुर मूल के वीरेन परमार (779), महेसाणा में ऊंझा के हिमांशु वर्मा (813), ऊंझा के स्नेह पटेल (829), वडोदरा के ओम पटेल (830), गांधीनगर के सागर जादव (840), अहमदाबाद के नरेन्द्र राठौड़़ (867), राजपाल पंथ (898) और राहुल रेवर (945), शामिल हैं।

82 विद्यार्थी पर्सनल इंटरव्यू के लिए चयनित हुए

स्पीपा के उप महानिदेशक सी.सी.कोटक ने बताया कि 23 मई 2025 को ली गई सिविल सेवा प्रिलिम परीक्षा के 11 जून को घोषित परिणाम में स्पीपा के 272 विद्यार्थी मुख्य परीक्षा के लिए सफल हुए। अगस्त 25 में ली गई मुख्य परीक्षा में स्पीपा के 82 विद्यार्थी पर्सनल इंटरव्यू के लिए चयनित हुए। इन 82 विद्यार्थियों में से 34 ने सफलता पाई है। इसमें दो छात्राएं हैं, जबकि 32 छात्र हैं। 2025 में स्पीपा के विद्यार्थियों का सिविल सेवा परीक्षा परिणाम 41.46 फीसदी रहा। यह अब तक का श्रेष्ठ परिणाम है। इसके लिए स्पीपा ने उम्मीदवारों के 25 मॉक टेस्ट और साक्षात्कार के लिए चयनित छात्राओं के लिए 15 मॉक इंटरव्यू आयोजित किए थे।

बीते 8 साल का स्पीपा का परिणाम

वर्ष सफल परीक्षार्थी

2018-19 -19

2019-20- 15

2020-21- 13

2021-22- 6

2022-23- 16

2023-24- 25

2024-25 -27

2025-26-34