
Jagnnath Rath Yatra: अहमदाबाद में आज नगर भ्रमण पर निकलेंगे भगवान जगन्नाथ
145th Lord Jagnnath Rath Yatra in Ahmedabad
कोरोना काल के दो वर्ष बाद शुक्रवार को अहमदाबाद में भगवान जगन्नाथ की 145वीं रथयात्रा भव्य रूप में निकलेगी। अषाढ़ी दूज के दिन भगवान अपने नगर जनों को दर्शन देने के लिए खुद नगर भ्रमण करने निकलेंगे। जगन्नाथ पुरी के बाद इसे देस की दूसरी सबसे बड़ी रथयात्रा मानी जाती है।
इस बार लोगों में खासा उत्साह है। रथयात्रा अपने परंपरागत 18 किलोमीटर लंबे मार्ग से होकर गुजरेगी। रथयात्रा की सुरक्षा को लेकर 25 हजार जवान लगाए गए हैं। चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा लगाई गई है।
रथयात्रा में सबसे आगे १८ सजे-धजे गजराज होंगे। भारतीय संस्कृति की झांकी दिखाने वाले 101 ट्रक होंगे। साथ ही 30 अखाड़ा, 18 भजन मंडली और 3 बैण्ड बाजा वाले रहेंगे।
रथयात्रा के दौरान भक्तों को 30 हजार किलो मूंग, 500 किलो जामुन, 300 किलो कैरी, 400 किलो खीरा, अनार व 2 लाख उपरणा प्रसाद में दिए जाएंगे।
मंगला आरती में उपस्थित रहेंगे अमित शाह
रथयात्रा के दिन सुबह 4 बजे मंगला आरती होगी। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह इस अवसर पर उपस्थित रहेंगे। इसके बाद भगवान को खिचड़ी के रूप में विशिष्ट भोग चढ़ाया जाएगा। सुबह 5 बजे भगवान जगन्न्नाथ का अतिप्रिय आदिवासी नृत्य व रास गरबा होगा। पौने छह बजे भगवान को रथों में प्रवेश कराया जाएगा। इसके बाद सुबह सात बजकर 5 मिनट पर रथयात्रा का शुभारंभ होगा। इस रथयात्रा में देश भर से 2000 से ज्यादा साधु-संत हिस्सा लेंगे।
राज्य भर में निकलेंगी 180 रथयात्राएं
अहमदाबाद के साथ-साथ राज्य भर में 180 रथयात्राएं निकलेंगी। अहमदाबाद के बाद भावनगर की रथयात्रा दूसरी सबसे बड़ी रथयात्रा मानी जाती है। इसके अलावा राजकोट, डाकोर, वडोदरा, आणंद, मेहसाणा, शामलाजी सहित अन्य स्थलों पर रथयात्रा निकलती है।
बॉक्स.... भक्तों ने किए भगवान के सोनावेश के दर्शन
अहमदाबाद. भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा से पूर्व गुरुवार को भक्तों ने भगवान के सोनावेश के दर्शन किए। साथ ही गजराज का पूजन किया गया। इस अवसर पर मंदिर के महंत दिलीपदास महाराज ने गजराजों की पूजा की।
इसके बाद तीन बजे मंदिर परिसर में भगवान जगन्नाथ, बहन सुभद्रा व बलदाऊ के रथों की प्रतिष्ठा व पूजा की गई। शाम छह बजे राज्य के स्वास्थ्य मंत्री ऋषिकेश पटेल ने मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल की जगह विशिष्ट पूजा व आरती की। मुख्यमंत्री पटेल कोरोना संक्रमित हो गए हैं।
Published on:
30 Jun 2022 10:49 pm
बड़ी खबरें
View Allअहमदाबाद
गुजरात
ट्रेंडिंग
