1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अहमदाबाद में संपत्ति कर के अग्रिम भुगतान पर 15 फीसदी छूट

सत्ताधार चार रास्ता पर ओवरब्रिज बनाने के काम की मंजूरी

less than 1 minute read
Google source verification
अहमदाबाद में संपत्ति कर के अग्रिम भुगतान पर 15 फीसदी छूट

अहमदाबाद में संपत्ति कर के अग्रिम भुगतान पर 15 फीसदी छूट

Ahmedabad. महानगरपालिका की गुरुवार को आयोजित स्थायी समिति की बैठक में कई अहम निर्णय लिए गए। संपत्ति कर का अग्रिम भुकतान करने वालों को 15 फीसदी रिबेट (छूट) दी जाएगी। इस बैठक में सत्ताधार चार रास्ता पर फ्लाइ ओवरब्रिज समेत कई कार्यों को मंजूर किया गया है।

महापौर किरीट परमार व स्थायी समिति के चेयरमैन हितेश बारोट समेत पदाधिकारियों की उपस्थिति में गुरुवार को हुई इस बैठक में कहा गया है कि शहर वासियों को समय समय पर संपत्तिकर भरने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए एक और निर्णय लिया गया है। इस निर्णय के तहत जिन लोगों ने 2022-23 का संपूर्ण संपत्तिकर भरा है वे यदि 2023-24 का एडवांस (अग्रिम) संपत्ति कर भरें तो उन्हें संपत्तिकर की राशि पर 15 फीसदी छूट दी जाएगी। बैठक में सत्ताधार ब्रिज के काम की मंजूरी दी गई है। सूत्रों के अनुसार शहर में यह ब्रिज सबसे मंहगा होगा। इसकी अनुमानित लागत लगभग 106 करोड़ रुपए के आसपास होगी। तैयार होने के बाद ब्रिज के नीचे पार्किंग की व्यवस्था की जा रही है।

Story Loader