
सिविल सेवा परीक्षा में चमके गुजराती
अहमदाबाद. संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की ओर से सिविल सेवा परीक्षा-2018 के फाइनल परिणामों की शुक्रवार शाम को घोषणा कर दी गई। सिविल सेवा परीक्षा-18 में गुजराती विद्यार्थी भी चमके हैं। अहमदाबाद स्थित सरदार पटेल लोक प्रशासन संस्थान (स्पीपा) के १८ विद्यार्थी सफल हुए हैं। जिसमें एक युवती भी है। कार्तिक जीवाणी ने ९४वीं रैंक पाई है। युवती सुधाम्बिका आर ने ६२४ वीं रैंक पाई है।
स्पीपा के कार्यकारी महानिदेशक धनंजय द्विवेदी ने बताया कि शुक्रवार शाम को घोषित परिणामों में स्पीपा के कुल 18 विद्यार्थियों ने सिविल सेवा परीक्षा 2018 में सफलता पाई है। कार्तिक जीवाणी ९४वीं रैंक के साथ अव्वल रहे। बीते वर्ष २०१७ में २० विद्यार्थियों ने सफलता पाई थी। उस लिहाज से देखें तो दो विद्यार्थी कम उत्तीर्ण हुए हैं, लेकिन इस साल ८१२ पद के लिए परीक्षा ली गई थी, जबकि बीते साल २०१७ में ९८० पद थे। उस लिहाज से पूरे परिणाम को देखें तो प्रदर्शन अच्छा रहा है।
यूपीएससी की ओर से २८ सितंबर से ७ अक्टूबर २०१८ के दौरान ली गई सिविल सेवा मुख्य लिखित परीक्षा-2018 में गुजरात से शिरकत करने वाले १४६ में से ४० विद्यार्थियों ने सफलता पाई थी। इन ४० विद्यार्थियों ने फरवरी-मार्च २०१९ में लिए गए साक्षात्कार के बाद शुक्रवार को फाइनल परिणाम घोषित किया। वर्ष २०१७ में स्पीपा के ४४ विद्यार्थी मुख्य परीक्षा में उत्तीर्ण हुए थे, जिनमें से २० ने साक्षात्कार में भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया था।
स्पीपा की संयुक्त निदेशक (स्टडी) शबाना कुरैशी ने बताया कि स्पीपा से सफल हुए १८ विद्यार्थियों में एक युवती भी है।
यह हैं गुजरात के होनहार
सफल विद्यार्थी रैंक
कार्तिक जीवाणी ९४
मनोज महाजन १२५
सुशील अग्रवाल १९८
प्रशांत मिश्रा ३६७
जयदीप लकुम ४३२
अभिषेक गुप्ता ४९८
संदीप गराई ५१६
जैदअहमद अंसारी ५२२
अल्पेश पंचाल ५८३
अंकुर देसाई ६०६
वैभव बैंकर ६१६
भरत मनोज ६२२
सुधाम्बिका आर ६२४
विशाल झवेरी ६५०
जयेशकुमार मकवाणा ६५९
अरविंद मीणा ६७४
पिंकेश परमार ६८५
संदीप मोरडिया ७५०
Published on:
05 Apr 2019 10:28 pm

बड़ी खबरें
View Allअहमदाबाद
गुजरात
ट्रेंडिंग
