
जिला निर्वाचन अधिकारी सह कलक्टर अमित अरोरा।
भुज. कच्छ लोकसभा सीट पर कुल 1935338 मतदाता आगामी 7 मई को वोट डालेंगे। इनमें 996994 पुरुष, 938315 महिला, 29 अन्य वोटर हैं।
इस लोकसभा सीट पर 7 विधानसभा क्षेत्रों में से कच्छ जिले के अबडासा, मांंडवी, भुज, अंजार, गांधीधाम, रापर सहित छह विधानसभा क्षेत्रों के 846714 पुरुष, 798629 महिला, 21 अन्य सहित 1645364 मतदाता हैं।
गांधीधाम विधानसभा क्षेत्र में सर्वाधिक मतदाता
इनमें गांधीधाम विधानसभा क्षेत्र में सर्वाधिक 163456 पुरुष, 147024 महिला, 6 अन्य सहित 310486 मतदाता हैं। साथ ही मोरबी जिले की मोरबी विधानसभा क्षेत्र के 150280 पुरुष, 139686 महिला व 8 अन्य सहित 289974 वोटर भी मतदान करेंगे।
कुल 2140 बूथ
जिला निर्वाचन अधिकारी सह कलक्टर अमित अरोरा के अनुसार कच्छ लोकसभा क्षेत्र में 1337 मतदान केंद्रों पर कुल 2140 मतदान बूथ बनाए जाएंगे। कुल 20 नोडल अधिकारी नियुक्त होंगे। कच्छ जिले में आदर्श आचार संहिता के अमलीकरण के लिए कुल 19 टीमें गठित की गई हैं।
जिले में 8851 मतदान स्टाफ की जरूरत
कच्छ जिले के 6 विधानसभा क्षेत्रों में कुल 1844 मतदान बूथों व एक पूरक बूथ पर रिजर्व सहित कुल 8851 मतदान स्टाफ की जरूरत होगी। 6 विधानसभा क्षेत्रों में 7-7 सहित कुल 42 सखी मतदान बूथ निर्धारित किए गए हैं। इन पर मतदान स्टाफ व सुरक्षा स्टाफ में सभी महिलाएं होंगी।
इसी प्रकार सभी 6 विधानसभा क्षेत्रों में 1-1 दिव्यांग मतदान बूथ होंगे, इन पर मतदान स्टाफ भी दिव्यांग होंगे। साथ ही 6 विधानसभा क्षेत्रों में 1-1 माॅडल मतदान बूथ भी होंगे। इनके अलावा जिले में भुज विधानसभा क्षेत्र में एक मतदान बूथ पर युवा मतदान स्टाफ को तैनात किया जाएगा। इनकी आयु 25 से 30 वर्ष होगी।
85 साल से अधिक आयु के 14427 मतदाता
जिले में 85 साल से अधिक आयु के 14427 मतदाता हैं। सभी प्रकार की दिव्यांगता के 13100 सहित दोनों प्रकार के कुल 27527 मतदाता हैं। 85 साल से अधिक आयु के व 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांगता वाले मतदाताओं को डाक मत पत्र से मतदान की सुविधा का लाभ मिल सकेगा।
Published on:
24 Mar 2024 06:39 pm
बड़ी खबरें
View Allअहमदाबाद
गुजरात
ट्रेंडिंग
