
वडोदरा. ग्रामीण इलाके के शिनोर पुलिस स्टेशन की टीम ने ऑपरेशन पराक्रम के अंतर्गत अंधविश्वास और ठगी की गतिविधियों पर बड़ी कार्रवाई की।
पुलिस महानिरीक्षक संदीपसिंह व पुलिस अधीक्षक सुशील अग्रवाल के निर्देश पर यह अभियान चलाया गया।
इस दौरान अंधविश्वास और तांत्रिक विधियों के नाम पर लोगों को ठगने वाले गिरोह के सात सदस्यों को पकड़ा गया।जानकारी के अनुसार, 8 नवंबर को नीलेश कुमार अग्रवाल ने शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपियों ने तांत्रिक विधि से परिजनों को डराकर 30 लाख रुपए ठग लिए। इस शिकायत पर पुलिस ने गंभीरता से जांच शुरू की।
पुलिस टीम ने शिनोर तहसील निवासी जाकिर हुसैन राठोड, दक्षेश ठाकोर, भूमिक उर्फ भौमिक ठाक्र, शिनोर पुलिस लाइन निवासी पुलिसकर्मी कंचनभाई राठवा, राजकोट जिले के निवासी देवांग भट्ट, आणंद जिले के निवासी अयुब बेलीम, मोहम्मद रिफाकत हुसैन बेलीम सहित सात आरोपियों को गिरफ्तार किया।
इनके पास से 30.03 लाख रुपए नकद, बाइक, 8 मोबाइल सहित 30.86 लाख रुपए का सामान बरामद किया गया। जांच में सामने आया कि आरोपी फर्जी आधार कार्ड और सिम कार्ड का उपयोग कर रहे थे तथा सबूत नष्ट करने का प्रयास भी किया।
Updated on:
20 Nov 2025 10:46 pm
Published on:
20 Nov 2025 10:45 pm
बड़ी खबरें
View Allअहमदाबाद
गुजरात
ट्रेंडिंग
