30 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Bhupendra Patel Cabinet 2.0 सौराष्ट्र से 4 कैबिनेट मंत्री, एक राज्यमंत्री

पत्रिका ने हालार से दो मंत्रियों के बताए थे नाम, दोनों बने

3 min read
Google source verification
Bhupendra Patel Cabinet 2.0 सौराष्ट्र से 4 कैबिनेट मंत्री, एक राज्यमंत्री

भानुबेन बाबरिया।

भावना सोनी/रोहित सांगाणीी

जामनगर/राजकोट. गुजरात विधानसभा चुनाव में भाजपा को 156 सीटों पर प्रचंड बहुमत मिलने के बाद सोमवार को मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल 2.0 के मंत्रिमंडल में सौराष्ट्र से 5 मंत्रियों को शामिल किया गया है। इनमें 4 कैबिनेट मंत्री व एक राज्यमंत्री शामिल हैं।
पत्रिका ने हालार क्षेत्र के जामनगर जिले की ग्रामीण सीट से राघवजी पटेल व देवभूमि द्वारका जिले की खंभालिया सीट से मुलु बेरा में से एक को मंत्री बनाने की संभावना जताई थी। इनमें से दोनों को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है।

राघवजी पटेल अब तक 5वीं बार बने कैबिनेट मंत्री

जामनगर जिले से राघवजी पटेल ने अब तक पांचवीं बार गुजरात सरकार के कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। वे मुख्यमंत्री सुरेश मेहता की सरकार में राज्यमंत्री बने। मुख्यमंत्री शंकरसिंह वाघेला, दिलीप पटेल, भूपेंद्र पटेल की सरकार में कैबिनेट मंत्री रहने के बाद सोमवार को पांचवीं बार मंत्री बने हैं।

इसलिए बने दुबारा मंत्री

मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल 1.0 की सरकार में राघवजी पटेल कृषि, पशुपालन विभाग के कैबिनेट मंत्री थे। पूर्व कृषि मंत्री आर सी फलदू से काफी बेहतर कार्यकाल के कारण वे मुख्यमंत्री के चहेते माने जा रहे थे। माना जा रहा है कि उन्हें भूपेंद्र पटेल सरकार 2.0 में मंत्री बनाने की सिफारिश खुद मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी अध्यक्ष से की, जिसे भाजपा और प्रधानमंत्री ने स्वीकार कर लिया।

तीन दशकों से राजनीति में सक्रिय

दूसरा कारण यह है कि राघवजी पटेल तीन दशकों से राजनीति में सक्रिय हैं। इस बार चुनाव में वे 40 हजार से ज्यादा वोटों के भारी अंतर से जीते हैं। राज्यसभा सांसद परिमल नथवाणी से निकटता भी कुछ हद तक उनके काम आई है। साथ ही 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में हालार क्षेत्र में लेउवा पटेल जाति के मजबूत प्रतिनिधि के रूप में वे पार्टी के लिए उपयोगी साबित हो सकते हैं।

जामनगर से कार्यकर्ता, नेता व शुभचिंतक पहुंचे गांधीनगर

जामनगर ग्रामीण सीट से विधायक चुने गए राघवजी पटेल को कैबिनेट मंत्री बनाने से जामनगर जिले में खुशी की लहर दौड़ गई। गांधीनगर में शपथ ग्रहण समारोह में कैबिनेट मंत्री राधवजी पटेल को बधाई देने के लिए बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, शुभचिंतक और भाजपा नेता जामनगर से पहुंचे।

पांच बार जीते और हर बार मंत्री बने मुलु बेरा

देवभूमि द्वारका जिले की खंभालिया सीट से आप के मुख्यमंत्री पद के घोषित प्रत्याशी ईसूदान गढ़वी को पराजित करने वाले व कांग्रेस के दिग्गज विक्रम माडम को तीसरे नंबर पर धकेलने वाले भाजपा के विधायक मुलु बेरा को भी भूपेंद्र पटेल सरकार 2.0 मंत्रिमंडल में कैबिनेट मंत्री के तौर पर शामिल किया गया है। पांच बार वे जीते और हर बार उन्हें मंत्री पद दिया गया।
मुलु बेरा इससे पहले चार बार जीते और हर बार मंत्री पद दिया गया। इस बार भी उन्हें पांचवीं बार जीतकर कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। 1995 में मुलु बेरा पहली बार विधायक बने और 1995 से 1998 तक वे सामाजिक सुरक्षा और समाज कल्याण विभाग के उप मंत्री बने। 1998 से 2001 तक राजस्व सिंचाई, प्राथमिक शिक्षा, गैर परंपरागत ऊर्जा राज्यमंत्री बने। 2001 से 2002 तक खान और खनिज विभाग के स्वतंत्र प्रभार के राज्यमंत्री रहे। 2004 से 2007 तक उन्हें श्रम और रोजगार राज्य मंत्री बनाया गया। इस बार वे कैबिनेट मंत्री बने हैं। वे 1999 से 2002 तक उन्हें जामनगर जिले के प्रभारी मंत्री के रूप में जिम्मेदारी दी गई। उन्होंने 2004 से 2007 तक अमरेली जिले के सह-प्रभारी मंत्री के रूप में भी काम किया।

कुंवरजी दूसरी बार बने कैबिनेट मंत्री

राजकोट जिले की जसदण सीट से भाजपा से जीते कुंवरजी बावलिया कांग्रेस छोडक़र भाजपा में शामिल होने के बाद उप चुनाव में भाजपा से विधायक बने थे। उन्हें पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी की सरकार में जलापूर्ति मंत्री बनाया गया था। कांग्रेस से लोकसभा सांसद रहे व कोली समाज के कद्दावर नेता कुंवरजी पटेल को भूपेंद्र पटेल सरकार 2.0 में कैबिनेट मंत्री बनाया गया है।

तीसरी बार विधायक बनी भानुबेन

राजकोट ग्रामीण सीट से विधायक चुने जाने के बाद भूपेंद्र पटेल सरकार 2.0 में कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। वे 2007 व 2012 में भी भाजपा विधायक रह चुकी हैं। 2017 में उन्हें पार्टी ने विधायक का टिकट नहीं दिया था। बाद में वे राजकोट मनपा में भाजपा पार्षद चुनी गई, पार्षद रहते हुए इस बार उन्होंने भाजपा से तीसरी बार विधायक का चुनाव लडक़र जीता।

भावनगर ग्रामीण से सोलंकी बने राज्यमंत्री

भावनगर जिले की भावनगर ग्रामीण सीट से भाजपा विधायक चुने गए कोली पटेल समाज के कद्दावर नेता परसोत्तम सोलंकी एक बार फिर से राज्यमंत्री बने हैं।

Story Loader