7 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजकोट में ढाई करोड़ की लूट मामले में 4 और आरोपी गिरफ्तार, अब तक 7 को पकड़ा

राजकोट. जिले के शापर-वेरावल निवासी जितेंद्रसिंह जाडेजा के घर में हुई 2.47 करोड़ रुपए की लूट के मामले में ग्रामीण एलसीबी ने लूट में शामिल 4 और आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनमें लुटेरा विजन मावी तथा सुराग देने वाले तीन आरोपी - रामेश्वर उर्फ पप्पू मच्छा (36), राजू जीतरा (32) तथा सागर उर्फ सागरिया मेड़ा शामिल हैं। आरोपियों से 12 लाख रुपए की नकदी सहित 17.02 लाख रुपए का मुद्दामाल बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार रामेश्वर, राजू तथा सागर मूल रूप से मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले की राणापुर तहसील के निवासी हैं।
2 min read
Google source verification
4 more accused arrested in Rajkot ₹2.5 crore robbery case; 7 apprehended so far

गिरफ्तार आरोपी।

शापर-वेरावल में बुजुर्ग को बनाया था बंधक, मुख्य सूत्रधार सहित 6 अन्य की तलाश जारी

राजकोट. जिले के शापर-वेरावल निवासी जितेंद्रसिंह जाडेजा के घर में हुई 2.47 करोड़ रुपए की लूट के मामले में ग्रामीण एलसीबी ने लूट में शामिल 4 और आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनमें लुटेरा विजन मावी तथा सुराग देने वाले तीन आरोपी - रामेश्वर उर्फ पप्पू मच्छा (36), राजू जीतरा (32) तथा सागर उर्फ सागरिया मेड़ा शामिल हैं। आरोपियों से 12 लाख रुपए की नकदी सहित 17.02 लाख रुपए का मुद्दामाल बरामद किया गया।
जानकारी के अनुसार रामेश्वर, राजू तथा सागर मूल रूप से मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले की राणापुर तहसील के निवासी हैं। पुलिस अधीक्षक विजयसिंह गुर्जर ने बताया कि मामले के मुख्य सूत्रधार बहादुर बाबेरिया सहित 6 अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। इससे पहले, पुलिस ने तीन आरोपियों 76.86 लाख रुपए के मुद्दामाल के साथ पकड़ा था। मानव स्रोतों से सूचना मिली कि लूट में शामिल विजन लूट की रकम का बंटवारा करने के लिए सुराग देने वाले 3 आरोपियों के साथ गोंडल तहसील के कोलीथड़ गांव में झोपड़ी में मौजूद है। सूचना के आधार पर एलसीबी टीम ने छापेमारी कर चारों को गिरफ्तार किया। इन्हें शापर वेरावल पुलिस को सौंप दिया गया।

राजकोट में शिक्षिका ने चार साल के बच्चे को गर्म तवे से दागा

राजकोट. शहर की श्यामजी कृष्ण वर्मा टाउनशिप में चार साल के बच्चे को एक शिक्षिका द्वारा गर्म तवे से दागने की घटना सामने आने के बाद हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार, ट्यूशन के दौरान बच्चा लिख नहीं रहा था, जिससे नाराज़ होकर शिक्षिका ने उसे गर्म तवे से दाग दिया। जब इस घटना की जानकारी बच्चे के चाचा को हुई और वे पूछताछ करने पहुंचे, शिक्षिका उनसे भी बहस करने लगी। इस संबंध में प्रद्युमन नगर पुलिस ने शिक्षिका के खिलाफ मामला दर्ज किया।
सूत्रों के अनुसार, श्यामजी कृष्ण वर्मा टाउनशिप में रहने वाले रिक्शा चालक विशाल यादव ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिक्षिका निराली को आरोपी बनाया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया।
शिकायत के अनुसार, सोमवार को वह रिक्शा चलाकर घर लौटे थे। रात करीब 8 बजे उनकी भाभी गायत्री यादव ने बताया कि उनका चार साल छह महीने का बेटा कश्यप घर के पास रहने वाली शिक्षिका निराली के यहां ट्यूशन पढ़ने गया था। वहां शिक्षिका ने उसे गर्म तवे से उसके बाएं पैर की जांघ के ऊपर दाग दिया।

लिख नहीं रहा था, इसलिए ऐसा किया

इसके बाद विशाल शिक्षिका के घर पहुंचा। शिक्षिका नाराज हो गईं और कहा कि बच्चा लिख नहीं रहा था, इसलिए उन्होंने ऐसा किया। वह शिकायतकर्ता से अभद्र भाषा में बात करने लगीं। गर्म तवे से दागे जाने के कारण मासूम बच्चे को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।