
अहमदाबाद में 21 दिन में जलजनित रोगों के 473 मरीज
अहमदाबाद. शहर में जलजनित रोगों का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। सर्दी के बावजूद जारी माह के 21 दिनों में ही शहर के अस्पतालों में 473 मरीज सामने आए हैं। यह संख्या पिछले दो वर्षों में सबसे अधिक है। इस माह अब तक स्वाइन फ्लू के भी 12 नए मरीजों की पुष्टि हुई है।
शहर के अस्पतालों जनवरी माह के शुरुआती 21 दिनों में उल्टी-दस्त के 221 मरीज सामने आए हैं। टाइफाइड के 144 और पीलिया के 108 मरीज दर्ज हुए हैं। वर्ष 2021 में जनवरी माह में उल्टीदस्त के 153, पीलिया के 76, टाइफाइड के 176 और हैजा के 15 मरीज थे। जबकि वर्ष 2022 में जनवरी माह में उल्टीदस्त के 83, पीलिया के 142 और टाइफाइड के 81 मरीज सामने आए थे। इन दोनों वर्षों (जनवरी माह) की तुलना में इस वर्ष ज्यादा मरीज है। शहर में गत 22 दिनों में स्वाइन फ्लू संक्रमण के कुल 12 मरीज दर्ज हुए हैं। पिछले वर्ष 12 माह में स्वाइन फ्लू के 1143 मरीज सामने आए थे।
मच्छरजनित रोगों की बात करें तो पिछले माह की तुलना में कम हो गए हैं। 21 दिनों में मलेरिया के 11, फाल्सीफेरम का एक, डेंगू के 24 और चिकुनगुनिया का भी एक मरीज है।
पानी के अनफिट सेंपल 23
महानगरपालिका के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार शहर के प्रभावित इलाकों में 21 दिनों में पानी के 2565 नमूने लिए गए। इनमें से 23 सेंपल के परिणाम अनफिट रहे। इस समय अवधि में 10420 क्लोरीन टेस्ट किए गए, इनमें से 157 में क्लोरीन की मात्रा नहीं मिली। रोगों के नियंत्रण के लिए लोगों के रक्त की जांच जैसे कदम उठाए जा रहे हैं।
Published on:
24 Jan 2023 11:06 pm
बड़ी खबरें
View Allअहमदाबाद
गुजरात
ट्रेंडिंग
