
5.8 in Nallia, mercury in Gandhinagar 7 degrees
अहमदाबाद।राज्य में लगातार दूसरे दिन बुधवार को भी शीतलहर का प्रकोप रहा। गुरुवार और शुक्रवार को भी गांधीनगर समेत राज्य के उत्तर, मध्य गुजरात, सौराष्ट्र और कच्छ में भी ठंडी हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है।
मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को गुजरात रीजन के गांधीनगर, बनासकांठा, सूरत एवं वलसाड में शीतलहर का अधिक प्रकोप रहेगा। इसके अलावा सौराष्ट्र-कच्छ के अमरेली, भावनगर, राजकोट एवं कच्छ जिले में भी शीतलहर से जनजीवन प्रभावित हो सकता है। शुक्रवार को भी इसी तरह की स्थिति ररहने की आशंका है। उत्तर भारत में जारी कड़ाके की सर्दी का असर गुजरात में होने लगा है। अहमदाबाद में बुधवार को न्यूनतम तापमान ११.२ डिग्री रहा, जिसके कारण नगरवासी देर सुबह तक घरंों में दिखाई दिए। जल्दी निकलने वाले लोग भी गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आए। राजधानी गांधीनगर में पहली बार न्यूनतम तापमान सात डिग्री के समीप दर्ज किया।
गांधीनगर और आसपास के गांवों में लोग सर्दी से प्रभावित रहे। कच्छ जिले के नळिया में न्यूनतम तापमान ५.८ डिग्री तक लुढक़ गया। राज्य में यह सबसे कम है। सौराष्ट्र के अमरेली में न्यूनतम तापमान ८.५ तो उत्तर गुजरात के डीसा में भी ८.५ डिग्री रहा। सूरत में न्यूनतम तापमान १२ डिग्री सेन्टीग्रेड रहा, जो संभवत: इस मौसम में सबसे कम है। इसके अलावा वड़ोदरा में ११, राजकोट में १२.२ और कंडला एयरपोर्ट पर न्यूनतम तापमान ६.८ डिग्री रहा।
आणंद में छह साल का रिकॉर्ड टूटा
आणंद/जूनगढ़ उत्तरभारत के राज्यों में हो रही हिमवर्षा का असर आणंद जिले में देखने को मिल रहा है। सर्दी का जोर बढऩे से आणंद में बुधवार को छह वर्ष का रिकॉर्ड टूट गया। यहां बुधवार को न्यूनतम तामपान ६.२ डिग्री दर्ज किया गया, जो पिछले छह वर्षों में सबसे कम है। इसके अलावा गिरनार पर्वत पर भी न्यूनतम तापमान पांच डिग्री से भी नीचे रहा। जिले में सर्दी बढऩे से जनजीवन भी प्रभावित होने लगा है। आमतौर पर रात के १२ बजे के बाद भी मार्गों पर रहने वाली चहल-पहल अब ९ बजे बहुत कम देखने मिलती हैं। दूसरी ओर, रेलवे स्टेशन व बस स्टैंड क्षेत्र में फुटपाथ पर रहने वाले लोग अलाव जलाकर सर्दी से बचने का प्रयास कर रहे हैं। श्रमिक परिवारों ने भी शीत लहरों से बचने के लिए आसपास कतान बांधकर बर्फीली हवाओं को रोकने का प्रयास किया।
आणंद कृषि यूनिवर्सिटी के अनुसार बुधवार सुबह अधिकतम तापमान २५.५ व न्यूनतम पारा ६.२ डिग्री दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान पिछले छह वर्षों में सबसे कम दर्ज किया गया है।ॉ सौराष्ट्र सहित प्रदेशभर में सर्दी का जोर बढऩे लगा है। राज्य में बुधवार को सबसे ठंडा गिरनार पर्वत रहा, जहां का तापमान ४.९ डिग्री दर्ज किया गया है। इसके अलावा जूनागढ़ में ९.६ डिग्री पारा दर्ज किया गया। उधर, जामनगर का तापमान ११ डिग्री सें. दर्ज किया गया।
Published on:
20 Dec 2018 12:31 am
बड़ी खबरें
View Allअहमदाबाद
गुजरात
ट्रेंडिंग
