23 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Gujarat में उत्तरायण पर्व पर पतंग की डोर ने ली 5 की जान

5 death due to Kite string on Uttarayan festival in Gujarat -वडोदरा, राजकोट, महेसाणा, गांधीनगर और सूरत में हुई मौत, ज्यादातर में चाइनीज डोर के चलते मौत की घटना आई सामने

2 min read
Google source verification
Gujarat में उत्तरायण पर्व पर पतंग की डोर ने ली 5 की जान

Gujarat में उत्तरायण पर्व पर पतंग की डोर ने ली 5 की जान

Ahmedabad. गुजरात में उत्तरायण पर्व पर आसमान रंगबिरंगी पतंगों से नयनरम्य नजर आता है। इस बार के उत्तरायण पर्व पर भी शनिवार को ऐसा ही नजारा देखने को मिला, लेकिन पतंगबाज के लिए लोगों के उत्साह और उमंग के बीच पतंग की डोर के चलते गुजरात में उत्तरायण पर्व के दिन 5 लोगों की जान भी चली गई। वडोदरा, राजकोट, महेसाणा, गांधीनगर और सूरत में पतंग की डोर से गला कटने के चलते मौत की घटनाएं सामने आईं। ज्यादातर में चाइनीज डोर के चलते गला कटने की बात सामने आई है।
वडोदरा में यह घटना उत्तरायण पर्व के दिन दशरथ ब्रिज पर हुई। यहां से बाइक लेकर गुजर रहे परमात्मा उर्फ रिंकू यादव (36) नाम के युवक के गले में पतंग की डोर फंस गई। इसके चलते गला कट गया और उनकी मौत हो गई।
राजकोट शहर में कोठारिया रोड पर सब्जी मंडी के पास यह हादसा हुआ। उत्तरायण के दिन यहां से गुजर रहे ऋषभ वर्मा (7) नाम के बालक के गले में पतंग की डोर फंस गई, जिससे उसका गला कट गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां उसने दम तोड़ दिया। वह लोथडा गांव में रहता था।
महेसाणा जिले के विसनगर में उत्तरायण के दिन दोपहर के समय पतंग की डोर से गला कटने के चलते 3 वर्षीय बच्ची कृष्णा ठाकोर (3) की मौत हो गई। कडा दरवाजा के पास ठाकोरवास में रहने वाले रणजीतजी ठाकोर की पत्नी बच्ची को लेकर बाजार गई थीं। वहां से लौटते समय यह हादसा हुआ। डोर गले में फंसने के चलते उसका गला कट गया। उपचार के लिए उसे नजदीकी अस्पताल ले गए, लेकिन उसने दम तोड़ दिया।
ऐसा ही एक हादसा गांधीनगर जिल के कलोल में हुआ। छत्राल गांव निवासी अश्विन गढ़वी (33) बाइक लेकर घूमने निकला था। वह कलोल अंबिका ब्रिज से गुजर रहा था उसी समय पतंग की डोरी गले में फंस गई, जिसके चलते उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
एक अन्य घटना सूरत शहर के कामरेज इलाके में हुई। जूनागढ़ निवासी संजय राठौड़ नाम का युवक सूरत में ननसाड गांव स्थित अपने मामा के घर उत्तरायण मनाने पहुंचा था। वह बाइक लेकर उत्तरायण पर्व की शाम को घूमने निकला था। कामरेज चार रास्ते के पास गले में डोर फंसने से गला कटने से उसकी मौत हो गई।
गुजरात में पतंग की डोर व चाइनीज डोर के चलते अब तक 9 लोगों की मौत हो चुकी है। जिसमें से महेसाणा में दो, वडोदरा में दो, सूरत में दो लोगों की जान गई है। इसके अलावा नडियाद में, राजकोट, गांधीनगर में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है।