
एशियन फुटबॉल कन्फेडरेशन फुटसल क्वालिफायर राउंड 2025 के लिए शुक्रवपार को भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई है। भारतीय टीम अभी गुजरात के साबरकांठा जिला मुख्यालय हिम्मतनगर में स्थित स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ गुजरात (एसएजी) के स्पोर्ट्स कॉम्पलैक्स में प्रैक्टिस कर रही है। यह टीम इंडोनेशिया के लिए 12 जनवरी को रवाना होगी।
गुजरात स्टेट फुटबॉल एसोसिएशन सचिव मूलराज सिंह चुड़ास्मा ने बताया कि यह गर्व की बात है कि भारतीय फुटसल महिला टीम में गुजरात की 6 खिलाड़ी हैं। इनमें गोलकीपर तन्वी मावाणी, डिफेंडर में राधिका पटेल, माया रबारी, फिडफील्डर में दृष्टि पंत, फॉरवर्ड में खुश्बू सरोज और मधुबाला अलवे शामिल हैं। यह सभी खिलाड़ी क्वालिफाइड कोच के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण ले रही हैं।उन्होंने बताया कि पहली बार भारत की महिला टीम एशियन फुटसल क्लब चैम्पियनशिप में भाग लेने जा रही है। यह गुजरात ही नहीं देश के लिए गौरव की बात है।
उन्होंने बताया कि इंडोनेशिया में यह टीम हॉंगकॉंग, किर्गिज रिपब्लिक और यजमान इंडोनेशिया के साथ मैच खेलेगी। ग्रुप बी के इस क्वालिफाइंग राउंड में यदि भारतीय टीम क्वालिफाय होती है, तो यह चीन में होने वाले फाइनल राउंड में खेलेगी।
फुटसल भी फुटबॉल की तरह एक इंडोर खेल है। यह हेन्डबॉल जैसे आकार के मैदान पर खेला जाता है। हर टीम में पांच खिलाड़ी होते हैं। इसमें फुटबॉल से ज्यादा वजन की बॉल होती है। इसे जमन पर रखा जाता है, हवा में ज्यादा नहीं रखा जाता है। यह खेल बास्केटबॉल के कुछ तरीकों से भी मेल खाता है। गुजरात में 2022 से महिला खिलाडि़यों के लिए फुटसल चैम्पियनशिप का आयोजन किया जा रहा है। यह खेल तेजी से लोकप्रिय हो रहा है।
Published on:
10 Jan 2025 11:02 pm

बड़ी खबरें
View Allअहमदाबाद
गुजरात
ट्रेंडिंग
