24 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राज्य के ८३ पीआई बने पुलिस उपाधीक्षक

77 उपाधीक्षकों का तबादला, अहमदाबाद शहर क्राइम ब्रांच के एसीपी के पद पर बी.वी.गोहिल की तैनाती

2 min read
Google source verification
police

राज्य के ८३ पीआई बने पुलिस उपाधीक्षक

अहमदाबाद. गुजरात सरकार ने लंबे समय से पदोन्नति की बाट जोह रहे पुलिस निरीक्षकों को दीपावली से पहले ही तोहफा देते हुए आखिरकार ८३ पुलिस निरीक्षकों को पदोन्नत करते हुए पुलिस उपाधीक्षक बना दिया है। शुक्रवार शाम को ८३ पीआई के पुलिस उपाधीक्षक पद पर पदोन्नति का लिखित फरमान जारी कर दिया गया। ज्यादातर को पदोन्नति देने के साथ स्थानांतरित भी किया गया है। इसके साथ ही राज्य के ७७ पुलिस उपाधीक्षकों को स्थानांतरित किया गया है।
अहमदाबाद में सेवारत जिन पुलिस निरीक्षकों को पुलिस उपाधीक्षक के पद पर पदोन्नत किया गया है उनमें अहमदाबाद क्राइम ब्रांच के पीआई एस.एल.चौधरी, एस.आर.टंडेल, भावेश रोजिया शामिल हैं। इसके अलावा साइबर सेल के पुलिस निरीक्षक जे.एस.गेडम, अहमदाबाद नवरंगपुरा थाने के पुलिस निरीक्षक ए.एम.परमार, साबरमती थाने के पुलिस निरीक्षक पीआई डी.वी.राणा, शहरकोटडा थाने के पुलिस निरीक्षक एस.एम.चौधरी शामिल हंै। सोला थाने के पुलिस निरीक्षक जी.एस.श्यान को भी पदोन्नत किया गया है।
इसके अलावा गांधीनगर के पीआई जे.डी.पुरोहित, जे.एम.यादव, परेश सोलंकी को भी उपाधीक्षक के पद पर पदोन्नति दी गई है। पदोन्नति पाने वालों में महिला पीआई दिव्या रविया, कृष्णाबा डाभी, मिनाक्षी एस.पटेल, मिनी जोसेफ भी शामिल हैं। पुलिस उपाधीक्षक के पद पर पदोन्नति पाने वाले अन्य पुलिस निरीक्षकों में एस.एम.धांधल, पी.बी.सापरा, ए.के.पटेल, पी.आर.राठौड़, जी.ए.सरवैया, बी.वी.पंड्या, पी.ए.झाला, धर्मेन्द्र सिंह जे. चावड़ा, राजपाल सिंह बी.राणा, बी.एन.दवे, जी.डी.पलसाणा, एम.जे.क्रिश्चियन, डी.वी.बसिया, एच.जे.बेंकर, एम.एन.चावड़ा, एस.एस.सारड़ा, अश्विन एम.पटेल, के.एच.सूर्यवंशी, सी.एल.सोलंकी, एम.ए.चौधरी, एस.के.राव, ए.एम.कैप्टन, के.एच.गोहिल, डी.एम.व्यास, एन.पी.गोहिल, के.के.पंड्या, एस.जे.मोदी, डी.एस.परमार, ए.वी.पटेल, के.जी.झाला, पी.एल.चौधरी, वी.के.पंड्य, आर.डी.कवा, जे.डी.ब्रह्मभट्ट, एस.एस.रत्नू, ए.एस.पटणी, बी.जे.चौधरी, एम.एच.वाघेला, के.एस.रहेवर, डी.पी.भट्ट, डी.के.राठौड़, वी.जे.राठौड़, ए.वी.काटकड, बी.जे.व्यास, वी.एन.यादव, ए.वी.वाळंद, अशरद ए शेख, एन.एच.पटेल, आर.डी.डाभी, सी.एम.जाड़ेजा, ए.पी.चौहान, डी.आर.भाटिया, जी.बी.बांभणिया, आर.आर.सिंघल, विपुल. आर. पटेल, एम.बी.सोलंकी, भावेश जादव, एम.पी.सोलंकी, डी.आर.पटेल, वी.आर.खेंगार, एस.डी.गढ़वी, आर.आर.लिंबड़, एस.एम.वारोतिया, एम.एम.गांगुली, आर.एस.पटेल, बी.एस.व्यास, जे.एस.चावडा और ए.वी.राजगोर शामिल हैं।
इसके अलावा राज्य के ७७ पुलिस उपाधीक्षकों को स्थानांतरित भी किया गया है। अहमदाबाद शहर क्राइम ब्रांच के एसीपी के पद पर बी.वी.गोहिल की तैनाती की गई है। के.एस.देसाई को एटीएस का पुलिस उपाधीक्षक बनाया है।