17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

12 राज्यों के लोगों को 182 करोड की ऑनलाइन चपत लगाने वाले गिरोह का पर्दाफाश

गांधीधाम से चार आरोपियों को पकड़ा, चार अन्य फरार, कच्छ पूर्व जिले के साइबर क्राइम ब्रांच सेल ने की बड़ी कार्रवाई देशभर में दर्ज हैं 81 साइबर ठगी के मामले अहमदाबाद. गांधीधाम. कच्छ पूर्व जिले के साइबर क्राइम ब्रांच सेल की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 12 राज्यों के लोगों को 182 करोड की […]

2 min read
Google source verification

गांधीधाम से चार आरोपियों को पकड़ा, चार अन्य फरार, कच्छ पूर्व जिले के साइबर क्राइम ब्रांच सेल ने की बड़ी कार्रवाई

देशभर में दर्ज हैं 81 साइबर ठगी के मामले

अहमदाबाद. गांधीधाम. कच्छ पूर्व जिले के साइबर क्राइम ब्रांच सेल की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 12 राज्यों के लोगों को 182 करोड की ऑनलाइन चपत लगाने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया। इस मामले में गांधीधाम से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
पूर्व कच्छ के जिला पुलिस अधीक्षक (एसपी) सागर बागमार के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में गांधीधाम के निवासी यश भाटिया (27), सिद्धार्थ सोनी (34), साहिल शर्मा (26) व अल्पेश लुहार (40) शामिल हैं। इनके कब्जे से 5 मोबाइल बरामद किए गए। वहीं, चार आरोपी फरार है। इनमें रापर के इलु जाडेजा, विश्वराजसिंह उर्फ विशुभा जाडेजा, हार्दिक राजगोर, आदिपुर के विजय राणा शामिल हैं।
आरोपियों ने लोगों को लालच देकर अलग-अलग बैंकों में फर्जी संस्थाओं के नाम पर खाते खुलवाए और उनमें अवैध लेन-देन कर कुल 182 करोड़ 37 लाख रुपए से अधिक की धोखाधड़ी की। इन खातों से जुड़े कुल 81 साइबर धोखाधड़ी के मामले पूरे भारत के 12 राज्यों में दर्ज हुए।

कम पढ़े लिखे लोगों से दस्तावेज लेकर उनके नाम पर कंपनियां पंजीकृत कर बैंक खाता खुलवाकर साइबर ठगी के रुपए जमा करते थे

कच्छ पूर्व जिले के साइबर क्राइम ब्रांच सेल दर्ज मामले में पुलिस निरीक्षक डी जी पटेल के मार्गदर्शन में जांच की गई। इस दौरान पता लगा कि आरोपी कम पढ़े लिखे लोगों से दस्तावेज लेकर उनके नाम पर कंपनियां पंजीकृत कर बैंक खाता खुलवाकर साइबर ठगी के रुपए जमा करते थे। जांच में सामने आया कि जिन व्यक्तियों के नाम पर खाते खोले गए थे, उन्हें इसकी जानकारी ही नहीं थी। उनके नाम पर फर्जी संस्थाएं बनाकर चालू खाते खोले गए। इनमें से 50 हजार रुपए चेक से आरोपियों ने निकाल लिए।
नेटवर्क के जरिए पश्चिम बंगाल, मुंबई, तमिलनाडु, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, राजस्थान, पंजाब, उत्तराखंड, तेलंगाना आदि राज्यों में धोखाधड़ी की गई। आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही में एलसीबी के पुलिस निरीक्षक एन.एन. चुडासमा के अलावा एच.बी. कोराडिया सहित टीम शामिल रही।