
Ahmedabad. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतिन नबीन 20 से 22 फरवरी को गुजरात के तीन दिन के दौरे पर आ रहे हैं। पार्टी अध्यक्ष चुने जाने के बाद यह उनका पहला आधिकारिक दौरा है।
मंगलवार को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा ने गांधीनगर स्थित प्रदेश मुख्यालय कमलम में संवाददाताओं को बताया कि नबीन का 20 फरवरी दोपहर 12.30 बजे सरदार वल्लभभाई पटेल एयरपोर्ट पर आगमन होने पर स्वागत किया जाएगा। पहले दिन ही वे नारणपुरा स्थित जीएससी बैंक में गुजरात के सांसदों और विधायकों से संवाद करेंगे। इसके बाद वे गांधीनगर इन्फोसिटी में उद्यमियों, सीए, चिकित्सक व विभिन्न संगठनों के प्रबुद्ध नागरिकों साथ ‘बजट मीट’ कार्यक्रम में चर्चा करेंगे।
21 फरवरी को वे सुबह 6 बजे साबरमती रिवरफ्रंट पर मॉर्निंग वॉक करेंगे और 8.45 बजे अहमदाबाद की नगरदेवी भद्रकाली माता के मंदिर में दर्शन करेंगे। सुबह 11 बजे कोबा स्थित कमलम में पार्टी के पदाधिकारियों, वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। दोपहर को पार्टी की सोशल मीडिया टीम के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद गिफ्ट सिटी में ‘यंग वॉइस समिट’ कार्यक्रम में युवा उद्यमियों और स्टार्टअप फाउंडर्स को संबोधित करेंगे। शाम 5.30 बजे अहमदाबाद के जीयू कन्वेंशन हॉल में बूथ कार्यकर्ता के सम्मेलन को संबोधित करेंगे।
22 फरवरी को वे देश की पहली हेरिटेज सिटी अहमदाबाद की पोल संस्कृति का अनुभव कराने वाले खाडिया क्षेत्र में सुबह 11 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुनेंगे। उसके बाद दोपहर 12.30 बजे दिल्ली के लिए एयरपोर्ट से रवाना होंगे।
Published on:
17 Feb 2026 10:47 pm
बड़ी खबरें
View Allअहमदाबाद
गुजरात
ट्रेंडिंग
