17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दाहोद : डिवाइडर से टकराकर पलटी कार, तीन युवकों की मौत

अहमदाबाद हाइवे पर लीमखेड़ा के पास हादसा, इंजन दूर खेत में मिला महाराष्ट्र के लोग उज्जैन से पुणे लौटते समय हुए शिकार गोधरा. दाहोद-अहमदाबाद हाइवे पर लीमखेड़ा के पास सोमवार देर रात भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान महाराष्ट्र के पुणे निवासी अभिषेक यादव और सचिन बिरादार के […]

less than 1 minute read
Google source verification

अहमदाबाद हाइवे पर लीमखेड़ा के पास हादसा, इंजन दूर खेत में मिला

महाराष्ट्र के लोग उज्जैन से पुणे लौटते समय हुए शिकार

गोधरा. दाहोद-अहमदाबाद हाइवे पर लीमखेड़ा के पास सोमवार देर रात भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान महाराष्ट्र के पुणे निवासी अभिषेक यादव और सचिन बिरादार के रूप में हुई। तीसरा मृतक कार चालक बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, दाहोद-अहमदाबाद हाइवे पर लीमखेड़ा तहसील के ढढेला गांव के पास मोड़ पर महाराष्ट्र की पंजीकृत कार डिवाइडर से टकराने के बाद बिजली के खंभे से टकराकर पलट गई, जिससे यह हादसा हुआ।
महाराष्ट्र के युवक मध्य प्रदेश के उज्जैन से दर्शन कर पुणे लौट रहे थे। ढढेला गांव के मोड़ के पास कार चालक ने स्टीयरिंग से अचानक नियंत्रण खो दिया। कार पहले डिवाइडर से टकराई और फिर बिजली के खंभे से जोरदार टक्कर होने के बाद कार पलट गई।

बिजली के खंभे के भी टुकड़े

टक्कर इतनी भीषण थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और कार का इंजन दूर खेत में गिरा। बिजली के खंभे के भी टुकड़े हो गए। हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई।

ट्रैक्टर की मदद से निकाले शव

हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत पुलिस तथा 108 एम्बुलेंस को सूचना दी। स्थानीय लोगों के अनुसार दुर्घटना इतनी गंभीर थी कि कार में फंसे शवों को बाहर निकालने के लिए ट्रैक्टर की मदद लेनी पड़ी। एक स्थानीय व्यक्ति ने बताया कि हमने ट्रैक्टर से बांधकर शवों को बाहर निकाला। शवों को पोस्टमार्टम के लिए दाहोद और लीमखेड़ा भेजा गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू की।