11 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मही नदी पर टूटे पुल के समानांतर मुजपुर में बनेगा नया टू लेन हाई लेवल पुल

-मुख्यमंत्री ने 212 करोड़ रुपए किए मंजूर, 18 महीने में पुल बनाने का लक्ष्य, निविदा प्रक्रिया शुरू

less than 1 minute read
Google source verification
Gambhira pul

Ahmedabad. वडोदरा जिले की पादरा तहसील के मुजपुर के पास मही नदी पर बने पुल के टूटने के चलते आसपास के लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसे देखते हुए इस टूटे हुए पुल के समानांतर ही एक नया टू लेन पुल बनाने के कार्य को गति देने का निर्देश मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने दिया है। यह पुल पादरा और आंकलाव को जोड़ेगा।

सड़क एवं भवन विभाग ने हाल ही में दुर्घटनाग्रस्त पुल के समानांतर बनने वाले इस नए पुल के लिए सर्वे कर विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार की थी। नवंबर 2024 में वहां नया पुल बनाने की कार्यवाही शुरू करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई थी।

इस दौरान यहां पुल टूटने की घटना होने के कारण मध्य गुजरात और सौराष्ट्र को सड़क मार्ग से जोड़ने वाले इस ब्रिज का उपयोग करने वाले स्थानीय लोगों के लिए रोजगार और छात्रों के आवागमन की समस्या खड़ी हो गई थी। इसे ध्यान में रखकर मुख्यमंत्री ने तत्काल यह पुल बनाने को योग्य कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। 212 करोड़ मंजूर भी किए हैं।

एप्रोच रोड होगा फोरलेन

सड़क एवं भवन विभाग के अधीक्षक अभियंता एन.वी. राठवा ने बताया कि मौजूदा टू लेन मुजपुर एप्रोच रोड को फोरलेन कर 7 मीटर चौड़ा करने का आयोजन किया गया है। हाईवे से पुल तक पहुंचने वाली 4.2 किलोमीटर लंबी सड़क को फोरलेन किया जाएगा।दुर्घटनाग्रस्त पुल के समानांतरण नया टु लेन हाई लेवल पुल बनाया जाएगा। इन दोनों कार्यों के लिए मुख्यमंत्री ने 212 करोड़ रुपए की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की है। पुल बनाने का काम 18 महीने में पूरा कर लिया जाएगा, जिसकी निविदा प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है।