27 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गुजरात में भीषण गर्मी, राजकोट में पारा @42 डिग्री

heat wave in Gujarat

AI Photo

Ahmedabad: गुजरात में इन दिनों भीषण गर्मी का असर महसूस होने लगा है। राज्य में मंगलवार को 42 डिग्री सेल्सियस के साथ राजकोट सबसे गर्म शहर रहा। अहमदाबाद, गांधीनगर, वडोदरा, सुरेंद्रनगर, डीसा, भुज, केशोद, वल्लभ विद्यानगर व दीव समेत 8 शहरों में तापमान 41 डिग्री या उससे अधिक दर्ज किया।

अहमदाबाद में अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री और न्यूनतम 23.1 डिग्री दर्ज हुआ, जो सामान्य से क्रमशः 7.2 और 5.2 डिग्री अधिक है। जोरदार गर्मी के कारण लोग परेशान रहे।मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले चार दिनों तक गुजरात के कई हिस्सों में हीट वेव और भीषण हीट वेव की स्थिति बनी रहेगी।

सौराष्ट्र-कच्छ के राजकोट, सुरेंद्रनगर, मोरबी, जूनागढ़ और कच्छ जिलों में गंभीर हीटवेव की आशंका जताई गई है। वहीं अहमदाबाद, गांधीनगर, बनासकांठा, पाटण, वडोदरा और सूरत में भी गर्मी का असर रहेगा। आगामी 13 मार्च तक तटीय गुजरात और सौराष्ट्र-कच्छ में गर्म और उमस भरी हवा से लोग परेशान हो सकते हैं। हालांकि उसके बाद तापमान में 2 से 4 डिग्री की गिरावट की संभावना है।

किस शहर में कितना तापमान

राजकोट-42

सुरेंद्रनगर - 41.7

अहमदाबाद -41.4

केशोद-41

.4वडोदरा- 41.0

भुज-41.0