10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

तीन फीट नौ इंच लंबी महिला ने दिया स्वस्थ बच्चे को जन्म

शारीरक परेशानियों के बावजूद सफल प्रसूति

2 min read
Google source verification
तीन फीट नौ इंच लंबी महिला ने दिया स्वस्थ बच्चे को जन्म

तीन फीट नौ इंच लंबी महिला ने दिया स्वस्थ बच्चे को जन्म

दाहोद. शहर के एक अस्पताल में तीन फीट नौ इंच लंबी महिला ने स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया है। मध्यप्रदेश निवासी इस महिला की न सिर्फ लंबाई कम है बल्कि उसकी पीठ में कूबड़ भी है। ऐसे में महिला की शारीरिक स्थिति काफी परेशानीभरी थी। चिकित्सक इस केस को मेडिकल के इतिहास में दुर्लभ मामलों में से एक मान रहे हैं।
मध्यप्रदेश के अलीपुर के कोलाबइडा गांव निवासी अंतरबेन डावर (32) नामक महिला की लंबाई तीन फीट और नौ इंच है। साथ ही उनकी पीठ में कूबड़ भी है। इस आयु में अन्तरबेन गर्भवती हुई थी लेकिन शारीरिक स्थिति के कारण उनकी हालत काफी नाजुक होने लगी थी। मध्यप्रदेश के स्थानीय अस्पतालों में उन्हें लेजाकर दिखाया गया जहां से एक ही जबाव मिलता कि कहीं बड़े अस्पताल की जरूरत है। इसके अन्तरबेन को उनके पति कैलाशभाई डावर दाहोद लेकर पहुंचे। जहां भी कुछ अस्पतालों के चक्कर लगाए लेकिन चिकित्सकों ने स्थिति को भांपकर केस को लेने से इनकार कर दिया। प्रसव पीड़ा और शारीरिक बनावट के कारण महिला की हालत गंभीर होती गई। रात करीब ढाई बज रहे थे तब महिला को दाहोद स्थित पडवाल नामक अस्पताल में ले जाया गया। तब यह महिला बेहोश अवस्था में थी और ऑक्सीजन स्तर भी कम होकर 90 फीसदी के आसपास रह गया। अस्पताल में तत्काल ऑक्सीजन बेड पर लेकर उपचार शुरू किया गया।
अस्पताल के डॉ. राहुल पडवाल ने बताया कि उस दौरान प्रसूता को वेंटिलेटर की जरूरत होने लगी थी। सबसे बड़ी समस्या महिला को एनेस्थेसिया देने की थी, जो अपरेशन के लिए भी जरूरी थी। चिकित्सक का कहना है कि पीठ में कूबड़ को लेकर ज्यादा परेशानी उत्पन्न हो रही थी। इस कूबड़ की वजह से वह सांस भी ठीक से नहीं ले पा रही थी। एनेस्थेसिया से काफी परेशानी होने की आशंका थी लेकिन जरूरी भी था। अस्पताल की चिकित्सा टीम की सतर्कता से एनेस्थेसिया की प्रक्रिया सफल रही और उसने सर्जरी से स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। बच्चे का वजन 2.9 किलो बताया गया है। हाल में जच्चा एवं बच्चा (मां-बेटे) की हालत अच्छी है।

दुर्लभ मामलों में से एक
डॉ. राहुल पड़वाल ने बताया कि इतनी कम लंबाई और पीठ में कूबड़ के बावजूद महिला ने स्वस्थ बच्चे को सफलता पूर्वक जन्म दिया है यह दुर्लभ मामलों में से एक है। विश्व में सबसे कम 108 सेन्टीमेटीर की हाइट वाली महिला ने सफलता पूर्वक बच्चे को जन्म दिया था। जबकि अन्तरबेन की लंबाई उससे कुछ ज्यादा (120 सेन्टीमीटर) है।