7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जेल सहायक 41 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार

ACB Gujarat, Jail, sabarmati, jail sahayak, bribe, crime, ahmedabad city news -एसीबी ने साबरमती जेल के पास से पकड़ा

less than 1 minute read
Google source verification
जेल सहायक 41 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार

जेल सहायक 41 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार

अहमदाबाद. साबरमती केन्द्रीय कारागार में कार्यरत जेल सहायक पीयुष निम्बार्क को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने 41 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगेहाथों पकड़ा है।
एसीबी के अनुसार एक महिला ने इस बाबत जेल सहायक के विरुद्ध शिकायत दी है। जिसमें आरोप लगाया कि महिला का पति और दो पुत्र व अन्य संबंधी फिलहाल साबरमती जेल में कैद हैं। उन्हें जेल की हाईसिक्योरिटी विंग (जेल) में नहीं रखने एवं उन्हें परेशान नहीं करने के लिए जेल सहायक ने महिला से 41 हजार रुपए की मांग की थी।
महिला ने इसकी शिकायत एसीबी से की तो एसीबी अहमदाबाद शहर के पीआई के पी तरेटिया एवं उनकी टीम ने जाल बिछाकर शुक्रवार को साबरमती सेंट्रल जेल के पास सुभाषब्रिज सर्कल पर फास्ट फूड भव्य पोइंट पर आरोपी जेल सहायक पीयुष निम्बार्क को ४१ हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ धर दबोचा है।

तीन साल की बच्ची की डूबने से मौत

अहमदाबाद. शहर के सोला हाईकोर्ट थाना इलाके में थलतेज एवलोन होटल के पास नई बन रही इमारत में खेलने के दौरान लिफ्ट के लिए बनाए गड्ढे में भरे पानी में डूबने के चलते तीन साल की बच्ची की मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार यहीं पर रहकर मजदूरी करने वाले मडियाभाई भाभोर (३५) की तीन वर्षीय पुत्री किशा खेलते खेलते शुक्रवार को अचानक लिफ्ट के लिए बनाए गए गड्ढे में गिर गई। यहां पानी भरा था, जिससे डूबने के चलते उसकी मौत हो गई। फिर भी आकस्मिक मौत का मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।