5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दुकान का शटर उठा 17 मोबाइल चुराने के आरोपी को पकड़ा

चोरी कर डूंगरपुर ले गया, बेचने के इरादे से आया था

less than 1 minute read
Google source verification
दुकान का शटर उठा 17 मोबाइल चुराने के आरोपी को पकड़ा

दुकान का शटर उठा 17 मोबाइल चुराने के आरोपी को पकड़ा

अहमदाबाद. शहर के नरोडा क्षेत्र में गैलेक्सी सिनेमा के निकट मोबाइल की एक दुकान से 17 फोन चुराने के आरोपी को क्राइम ब्रांच ने शुक्रवार को पकड़कर नरोडा पुलिस के हवाले कर दिया। क्राइम ब्रांच के अनुसार राजस्थान के डूंगरपुर जिले के एक गांव में रहने वाला विमल हडात (22) दस दिन पूर्व मजदूरी के उद्देश्य से अहमदाबाद आया था। पिछले दिनों रात के समय यह युवक नरोडा क्षेत्र स्थित एक कॉम्पलैक्स में गया था। जहां मोबाइल फोन की दुकान का शटर सरिया से ऊंचा किया और दुकान से नए पुराने 17 मोबाइल फोन और नगदी की चोरी कर वहां से बस में बैठकर डूंगरपुर चला गया। घर पर जाकर उसने मोबाइल फोन छुपा दिए थे। इसके बाद फिर से यह आरोपी चोरी के फोन लेकर अहमदाबाद आया। पुलिस ने उसे शुक्रवार को नरोडा क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने कबूल किया है कि मोबाइल फोन बेचने के इरादे से आया था। आरोपी से चोरी के फोन बरामद किए हैं।