
javano ne nadi me
अहमदाबाद. शहर के खोखरा इलाके में एक विवाहिता पर एसिड से हमला होने की घटना सामने आई है। पीडि़ता को एल.जी.अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी पूर्व नंदोई को गिरफ्तार कर लिया गया है।
यह घटना खोखरा इलाके में स्थित नेशनल पार्क में हुई। यहां रहने वाली २६ वर्षीय विवाहिता गुरुवार को घर पर थी। इसी दौरान उसका पूर्व नंदोई हीरा नाडिया घर आया। उसने विवाहिता से उसकी ननद और हीरा की पूर्व पत्नी की नई ससुराल का पता मांगा। पता नहीं देने पर वो नाराज हो गया और उसने विवाहिता पर एसिड से हमला कर दिया। इसके चलते विवाहिता के चेहरा, कमर, पीठ का हिस्सा झुलस गया। उसे उएल.जी.अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हीरा और पीडि़त विवाहिता की ननद का करीब दो महीने पहले ही तलाक हो गया है। इसके बाद विवाहिता के ससुरालवालों ने उसकी ननद का दूसरी जगह विवाह कर दिया। यह बात हीरा को पता चली तो वह अपनी पूर्व ससुराल पहुंचा था। उसने उसकी पूर्व पत्नी की भाभी से पूर्व पत्नी की नई ससुराल का पता मांगा, जहां उसका विवाह किया गया है। पीडि़ता ने पता देने से इनकार कर दिया। इस पर पर आरोपी ने एसिड से हमला कर दिया और फरार हो गया। उसके दो पुत्रियां हैं।
खोखरा थाने के पुलिस निरीक्षक बी.जे.झाला ने बताया कि एसिड से हमला होने की घटना का पता चलते ही खोखरा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और आरोपी हीरा नाडिया को महेसाणा से गिरफ्तार कर लिया गया है। उसका पांच साल पहले पीडि़ता की ननद से प्रेम विवाह हुआ था। लेकिन दो महीने पहले तलाक हो गया। तलाक होने के बाद हीरा की पूर्व पत्नी ने दूसरा विवाह कर लिया। यह बात पता चलने पर हीरा अपनी पूर्व ससुराल पहुंचा और पूर्व पत्नी की नई ससुराल का पता मांगा। न देने पर एसिड से हमला कर फरार हो गया था। पीडि़ता की हालत ठीक है।
Published on:
20 Dec 2018 10:23 pm
बड़ी खबरें
View Allअहमदाबाद
गुजरात
ट्रेंडिंग
