
एसीपीसी।
Ahmedabad. डिप्लोमा के बाद डिग्री इंजीनियरिंग में प्रवेश का इंतजार कर रहे विद्यार्थियों के लिए राहत की खबर है। शैक्षणिक वर्ष 2026-27 में डिप्लोमा से डिग्री इंजीनियरिंग, फार्मेसी के तीसरे सेमेस्टर में सरकारी एवं अनुदानित संस्थानों तथा एमएसयू (एसएफआइ) में खाली रह गई करीब 490 सीटों के लिए ऑफलाइन वैकेंट सीट राउंड किया जाएगा। इन 490 सीटों में से छह सीटें ही डीटूडी फार्मेसी कोर्स में उपलब्ध हैं। शेष सभी डीटूडी इंजीनियरिंग कोर्स की सीटें है। जीटीयू की ओर से डिप्लोमा इंजीनियरिंग की एटीकेटी परीक्षाओं का परिणाम भी जल्द घोषित होने वाला है। ऐसे में जीटीयू के डिप्लोमा इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों को इसका लाभ मिल सकेगा।
व्यावसायिक पाठ्यक्रम प्रवेश समिति (एसीपीसी) ने शुक्रवार को घोषणा की। ऑफलाइन प्रवेश प्रक्रिया 2 सितंबर को एल.डी.इंजीनियरिंग कॉलेज स्थित एसीपीसी के कार्यालय में सुबह 10 बजे से होगी। इसमें नॉन रिपोर्टिंग, नॉन अलॉटमेंट और प्रवेश रद्द कराए जाने के कारण खाली हुई सीटों को सामान्य मेरिट सूची के आधार पर भरा जाएगा। काउंसलिंग में शामिल होने वाले विद्यार्थियों को एसीपीसी की वेबसाइट पर दिए गए फॉर्म को भरकर, अपने सभी असली दस्तावेज और आवश्यक टोकन ट्यूशन फीस के साथ उपस्थित होना होगा।
ऑफलाइन प्रवेश प्रक्रिया में शामिल होने के लिए 29 अगस्त दोपहर 3 बजे तक एसीपीसी वेबसाइट पर दी गई लिंक पर अपनी जानकारी भरना अनिवार्य है। जिन विद्यार्थियों का परिणाम देर से आने या अन्य कारणों से प्रवेश नहीं हो पाया है, ऐसे विद्यार्थी भी आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश में प्राथमिकता 2026 की ऑनलाइन मेरिट में स्थान रखने वाले विद्यार्थियों को दी जाएगी। उसके बाद ऑफलाइन मेरिट वालों को दी जाएगी। फिर डीडीसेट 2026 देने वाले पात्र विद्यार्थियों को और फिर निर्धारित नियमों के तहत अन्य श्रेणियों के उम्मीदवारों को अवसर मिलेगा। इसमें डीडीसेट न देने वाले विद्यार्थी भी मौका पा सकते हैं।
अहमदाबाद. डिग्री इंजीनियरिंग के प्रथम वर्ष में प्रवेश से वंचित विद्यार्थियों को प्रवेश का एक और मौका मिलेगा है। शैक्षणिक वर्ष 2026-27 में सरकारी, अनुदानित संस्थानों, एमएसयू और आइआइटी राम में करीब 425 सीटें खाली हैं। इन सीटों को भरने के लिएएसीपीसी की ओर से 25 अगस्त को ऑफलाइन काउंसिलिंग की घोषणा की गई है। इस साल की डिग्री इंजीनियरिंग मेरिट में शामिल उम्मीदवार इस राउंड में हिस्सा ले सकेंगे। इसके लिए उन्हें 21 से 23 अगस्त शाम 5 बजे तक ऑनलाइन सहमति देनी होगी।
ऑनलाइन चॉइस फिलिंग नहीं करनी है। कॉमन मेरिट और ऑफलाइन काउंसिलिंग का कार्यक्रम 24 अगस्त को दोपहर 12 बजे एसीपीसी वेबसाइट पर जारी होगा। 25 अगस्त को सुबह 9 बजे से एसीपीसी कार्यालय में ऑफलाइन काउंसलिंग होगी। उम्मीदवारों को काउंसलिंग के समय सभी असली दस्तावेज और आवश्यक टोकन फीस लानी होगी। 27 अगस्त को संस्थान में रिपोर्टिंग की अंतिम तारीख रहेगी।
Updated on:
21 Aug 2026 10:35 pm
Published on:
21 Aug 2026 10:35 pm
