13 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अहमदाबाद @ 42 डिग्री तापमान

गर्मी के तेवर... -अमरेली में सबसे अधिक ४२.५

less than 1 minute read
Google source verification
Ahmedabad 42 degree temperature

अहमदाबाद @ 42 डिग्री तापमान

अहमदाबाद. मार्च महीने में ही गर्मी पसीने छुड़ाने लगी है। अहमदाबाद शहर में गुरुवार को तापमान ४२ डिग्री को छू गया, जो अमरेली (४२.५ डिग्री) के बाद राज्य में दूसरा सबसे गर्म शहर रहा। यह तापमान दो वर्ष (मार्च माह) में सबसे अधिक है। राज्य के १० से अधिक प्रमुख शहरों में तापमान ४० डिग्री से अधिक रहा।
अहमदाबाद शहर में सुबह से ही गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए थे। दोपहर को चिलचिलाती धूप के कारण घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया। इसका असर सड़कों पर भी देखा गया। पिछले चार दिनों से राज्य के विविध भागों में भीषण गर्मी के संबंध में चेतावनी भी जारी की जा रही हैं। अहमदाबाद शहर में बुधवार (३८.९) के मुकाबले तापमान तीन डिग्री से अधिक बढ़ गया। पिछले दो वर्षों में मार्च माह में यह सबसे अधिक तापमान है। राज्य का अमरेली शहर ४२.५ डिग्री तापमान के साथ सबसे गर्म शहर रहा। सुरेन्द्रनगर में भी तापमान ४२ डिग्री पहुंच गया। राज्य के अधिकांश भागों में तापमान ४० डिग्री से अधिक रहा। वडोदरा, राजकोट, भुज, सूरत जैसे शहरों में भी इसी तरह की गर्मी रही। संभावना जताई जा रही है कि आगामी दिनों में तापमान और बढ़ सकता है।
प्रमुख शहरों का अधिकतम
अमरेली ४२.५
अहमदाबाद ४२.०
सुरेन्द्रनगर ४२.०
भुज ४१.८
वडोदरा ४१.६
राजकोट ४१.३
सूरत ४०.६