
अहमदाबाद: एक ही दिन में कर बकाएदारों की ढाई हजार से अधिक संपत्तियां सील
अहमदाबाद. महानगरपालिका के कर विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ही दिन में शुक्रवार को कर बकाएदारों की ढाई हजार से अधिक संपत्तियों को सील कर दिया। सील की गई संपत्तियों में से सबसे अधिक 637 उत्तर पश्चिम जोन की हैं।
महानगरपालिका के कर वसूली अभियान के तहत शुक्रवार को शहर के सभी सात जोनों में कार्रवाई की गई। उत्तर पश्चिम जोन में गोता, बोडकदेव समेत क्षेत्रों में सबसे अधिक संपत्तियां सील की गईं। इसके अलावा पश्चिम जोन में राणिप, वासणा, आंबावाड़ी, एलिसब्रिज, नवरंगपुरा समेत क्षेत्रों में कुल 380 संपत्तियां सील की। पूर्व जोन के रखियाल ओढव व अन्य भागों में 351, मध्यजोन में मेघाणीनगर, कलापीनगर, जमालपुर, कालूपुर समेत क्षेत्रों में 332, दक्षिण जोन में 313, उत्तर जोन में 294 और दक्षिण पश्चिम जोन में 255 संपत्तियों को सील किया गया।इस तरह से शहर में एक ही दिन में 2562 इकाइयों को ताले लगा दिए गए। इस कार्रवाई के साथ-साथ मनपा की ओर से कर 7.24 करोड़ रुपए की कर वसूली भी की गई।
Published on:
08 Dec 2023 10:43 pm
बड़ी खबरें
View Allअहमदाबाद
गुजरात
ट्रेंडिंग
