7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Ahmedabad: ऑटो में यात्रियों को बिठाकर कीमती सामान चुराने वाले गिरोह का पर्दाफाश

Ahmedabad. गांधीनगर जिले की लोकल क्राइम ब्रांच (एलसीबी) -एक की टीम ने जिले में ऑटो रिक्शा में यात्रियों को बिठाने के बाद उनके कीमती सामान, आभूषण, नकदी को चुराने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया। इस मामले में एक महिला सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। उनके पास से चोरी किए गए 50 हजार रुपए, […]

2 min read
Google source verification
Gandhinagar police

Ahmedabad. गांधीनगर जिले की लोकल क्राइम ब्रांच (एलसीबी) -एक की टीम ने जिले में ऑटो रिक्शा में यात्रियों को बिठाने के बाद उनके कीमती सामान, आभूषण, नकदी को चुराने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया। इस मामले में एक महिला सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। उनके पास से चोरी किए गए 50 हजार रुपए, उपयोग में लिए गए सीएनजी ऑटो रिक्शा को जब्त किया गया।

पकड़े गए आरोपियों में सुरेश पटणी, जीतू पारदासाणी और पूनम जंदाराडा शामिल है। सुरेश अहमदाबाद में चामुंडा ब्रिज के पास गुलाबदास की चाली में रहता है, जबकि जीतू, पूनम कुबेरनगर के निवासी हैं। इसी मामले में प्रकाश पटणी नामक का आरोपी फरार है जो मेघाणीनगर में गुजरात हाऊसिंग बोर्ड का रहने वाला है।

एक सप्ताह पहले एक यात्री के 50 हजार चुराए

पुलिस सूत्रों के तहत उन्होंने रात्रि गश्त के दौरान एक ऑटो रिक्शा को सेक्टर-16 डाकघर के पास संदिग्ध हालत में पाया। उसमें बैठी महिला व दो लोगों की संदिग्ध स्थिति को देखते हुए उनसे पूछताछ की, जिसमें ये वहां मौजूदगी के बारे में संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए, जिससे इन्हें हिरासत में लेकर तलाशी ली गई तो एक व्यक्ति के पास से 50 हजार रुपए की नकदी बरामद हुई। इस बारे में पूछा तो कबूला कि उन्होंने एक सप्ताह पहले एक व्यक्ति को गांधीनगर में यात्री के रूप में ऑटो में बिठाया था। उसका ध्यान बटते ही उसके पास से 50 हजार रुपए की नकदी चोरी कर ली थी। इस संबंध में गांधीनगर के सेक्टर-21 थाने में प्राथमिकी दर्ज है। पुलिस ने इस मामले की गुत्थी को सुलझा लिया है। उपयोग में लिए गए ऑटो को भी जब्त कर लिया है।

दो आरोपियों का आपराधिक इतिहास

पकड़े गए आरोपियों में से जीतू और अशोक का आपराधिक इतिहास है। जीतू के विरुद्ध इन्फोसिटी और सेक्टर-7 थाने में मामले दर्ज हैं, जबकि सुरेश के विरुद्ध मेघाणीनगर थाने में हत्या का मामला दर्ज है।