8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Ahmedabad: समलैंगिक लोगों को ठगने वाले गिरोह का पर्दाफाश

Ahmedabad, Gay, fraud, Sola police, App -सोला पुलिस ने तीन आरोपियों को पकड़ा, एक फरार -एप के जरिए संपर्क कर मिलने बुलाकर एक लाख ठगे

2 min read
Google source verification
Ahmedabad: समलैंगिक लोगों को ठगने वाले गिरोह का पर्दाफाश

Ahmedabad: समलैंगिक लोगों को ठगने वाले गिरोह का पर्दाफाश

अहमदाबाद. अभी तक आपने सोशल मीडिया-एप के जरिए युवती के फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजकर मिलने बुलाकर लोगों को ठगने के किस्से सुने होंगे, लेकिन अहमदाबाद में ऐसी ही मोडस ऑपरेंडी से समलैंगिक (गे) लोगों को ठगने का मामला सामने आया है।
समलैंगिक (गे) लोगों को ठगने वाले एक गिरोह का अहमदाबाद शहर की सोला पुलिस ने पर्दाफाश किया है। गिरोह के तीन सदस्यों को पकड़ा है, जबकि एक आरोपी अभी भी फरार है। आरोपियों के विरुद्ध घाटलोडिया चाणक्यपुरी निवासी एक 40 वर्षीय पीडि़त युवक ने प्राथमिकी दर्ज कराई। आरोपियों ने उससेे एक लाख ठग लिए थे। आरोपियों की ओर से इस प्रकार से 10 से भी ज्यादा लोगों को ठगने की आशंका है।
सोला थाने के पुलिस निरीक्षक जे पी जाड़ेजा ने संवाददाताओं को बताया कि पकड़े गए आरोपियों में शिवम पटेल, चिंतन धोलकिया, मुकुंद प्रजापति शामिल हैं। एक राहुल परमार नाम का आरोपी अभी भी फरार है।
पुलिस के अनुसार आरोपियों ने 8 फरवरी की शाम को चाणक्यपुरी निवासी 40 वर्षीय पीडि़त युवक से एक लाख रुपए ठग लिए। पीडि़त विवाहित है। उसके दो बच्चे हैं। वह घर पर ही दर्जी का काम करता है।
उसने कुछ समय पहले एक गे एप डाउनलोड की थी। 8 फरवरी को रवि नाम की प्रोफाइल से पीडि़त युवक को फ्रेंड रिक्वेस्ट आई, जिसे स्वीकार करने पर उसी दिन शाम को एक नंबर से फोन आया जिसमें व्यक्ति ने खुद को रवि बताते हुए सोला भागवत विद्यापीठ गेट के पास मिलने बुलाया।
पीडि़त वहां पहुंचा तो वह व्यक्ति पीडि़त को खुद का घर पास होने की बात कहकर स्तुति बंगलोज के पास खाली मैदान में ले गया। वहां दोनों पहुंचे ही थे कि दो दुपहिया वाहन पर तीन अन्य व्यक्ति वहां आ गए। उन लोगों ने दोनों से मारपीट की और फिर पीडि़त का फोन, बाइक ले ली। कुछ दूरी पर स्थित सुयोजन टेनामेंट के पास खाली मैदान में ले गए। जहां पीडि़त से मारपीट करते हुए जबरन उसके पास से उसके पेटीएम एकाउंट के जरिए एक लाख रुपए ट्रांसफर करा लिए। यह रुपए शिवम पटेल केे खाते में ट्रांसफर हुए थे। पीडि़त युवक ने मित्र को आपबीती सुनाई। उसके हिम्मत देने पर सोला थााने में आरोपियों के विरुद्ध शिकायत दी। जिस खाते में पैसे ट्रांसफर हुए उसके जरिए पुलिस आरोपियों तक पहुंचने में सफल रही। आरोपियों ने पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी थी।
गे एप्लीकेशन के जरिए बनाते निशाना
जाड़ेजा के अनुसार इस गिरोह के सदस्य गे लोगों को निशाना बनाते थे। इसके लिए दो अलग-अलग गे एप का उपयोग करते। उसके जरिए फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजकर समलैंगिक युवकों का संपर्क करते। उन्हें मिलने बुलाते। जो आता उसे लेकर एकांत में जाते। उस जगह पर पहले से ही इनके साथी मौजूद रहते। जैसे ही इनका साथी गे व्यक्ति को लेकर एकांतमें पहुंचता ये सभी वहां पहुंच जाते। दोनों को डरा धमकाकर, ब्लैकमेल कर जबरन रुपए ऐंठ लेते। अब तक दो लोगों के पास से इस प्रकार से एक-एक लाख रुपए लेने का पता चला है। चाणक्यपुरी वाले से पेटीएम के जरिए जबकि एक अन्य से एटीएम के जरिए एक लाख लेने का पता चला है। करीब 10 लोगों को ठगने की आशंका है।

शर्म की वजह से नहीं करेंगे शिकायत!
आरोपियों को ऐसा लगता था कि गे लोग समाज व परिवार में उनकी बदनामी ना हो उसके लिए शर्म कीवजह से पुलिस में शिकायत नहीं करेंगे। इनके शिकार हुए कुछ लोगों ने शिकायत भी नहीं की। जिससे इनकी हिम्मत बढ़ी। लेकिन चाणक्यपुरी निवासी युवक के एफआईआर करने पर इनका भंडाभोड़ हो गया।