
गुजरात के विविध भागों में दूसरे दिन भी बारिश
गुजरात में बदले मौसम के चलते सोमवार को दूसरे दिन भी 26 तहसीलों में बेमौसम बारिश हुई। सबसे अधिक 45 मिलीमीटर बारिश तापी जिले की कुकरमुंडा तहसील में दर्ज की गई। नवसारी शहर में 20 मिलीमीटर, वलसाड जिले की कपराडा तहसील में 20, नवसारी जिले की चीखली तहसील में 17 और जलालपोर तहसील में 12, बनासकांठा जिले की लाखानी में 11 और डांग की सुबिर तहसील में 10 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। इससे पूर्व रविवार को राज्य की 229 तहसीलों में बारिश दर्ज की गई। साथ ही ओले और आंधी का भी जोर रहा जिससे काफी नुकसान होने की आशंका भी जताई जा रही है।
आज भी कुछ भागों में हल्की बारिश संभव
मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को भी राज्य के छोटा उदेपुर, तापी, डांग, नवसारी, वलसाड, अहमदाबाद, बनासकांठा, पाटण, साबरकांठा, कच्छ, सुरेंद्रनगर, भावनगर, बोटाद में भी हल्की बारिश हो सकती है।
राज्य के अधिकांश भागों में हुई जोरदार बारिश के कारण रविवार से ही वातावरण बदल गया। दो दिनों से अधिकतम तापमान के साथ-साथ न्यूनतम तापमान में भी काफी गिरावट हुई है, जिससे सर्दी का जोर बढऩे लगा है।
अहमदाबाद में सोमवार को अधिकतम तापमान 26.7 और न्यूनतम 17.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जिसके चलते न सिर्फ रात को बल्कि दिन में भी लोगों को सर्दी महसूस हुई। प्रदेश में सबसे कम 15.4 डिग्री न्यूनतम तापमान कच्छ जिले के नलिया में रहा। राज्य के अन्य प्रमुख शहर गांधीनगर में न्यूनतम तापमान 17.6, वडोदरा में 18, राजकोट में 19.6 तथा सूरत में 19.9 डिग्री न्यूनतम तापमान रहा।
Published on:
27 Nov 2023 10:20 pm
बड़ी खबरें
View Allअहमदाबाद
गुजरात
ट्रेंडिंग
