किट्टू ठाकोर ने वसीम को 26 फरवरी के दिन कहा कि काफी रात हो गई है। उसे घर छोड़कर आए। ऐसा कहकर एसजी हाईवे पर गुरुद्वारा पर बुलाया। वहां वसीम की कार में ही उसका अपहरण कर लिया। किट्टू के अन्य साथी अन्य कार से उसके पीछे आए। वॉमिट के नाम पर गांधीनगर घ-6 सर्कल के पास कार खड़ी रखवाई। इस दौरान अन्य आरोपी गांधीनगर क्राइम ब्रांच कर्मचारी बनकर मौके पर पहुंचे। युवती के अपहरण के मामले में फंसाने की धमकी देकर वसीम के पास से एक करोड़ रुपए की मांग की। उस समय उसके पास मौजूद 12 हजार नकद, 600 दिहरम, घडी, मोबाइल सहित 1.20 लाख रुपए लूट लिए।