26 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गुजरात में सबसे अधिक गर्म रहा अहमदाबाद, अधिकतम तापमान 42.7 डिग्री

आठ शहरों में 41 डिग्री के पार

less than 1 minute read
Google source verification
गुजरात में सबसे अधिक गर्म रहा अहमदाबाद, अधिकतम तापमान 42.7 डिग्री

गुजरात में सबसे अधिक गर्म रहा अहमदाबाद, अधिकतम तापमान 42.7 डिग्री

Ahmedabad . गुजरात Gujarat में एक बार फिर गर्मी का जोर बढऩे लगा है। शनिवार को पूरे राज्य में अहमदाबाद Ahmedabad सबसे अधिक गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान maximum temperature 42.7 डिग्री तक पहुंच गया। हालांकि अगामी कुछ दिनों तक तापमान में ज्यादा बदलाव होने की गुंजाइश कम है।

अहमदाबाद शहर में दोपहर को गर्मी के कारण लोग परेशान नजर आए। जिसका असर सडक़ों और बाजारों में भी देखा गया। 42.5 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ गांधीनगर शहर दूसरा सबसे अधिक गर्म शहर रहा। जबकि सुरेंद्रनगर में भी अधिकतम तापमान 42.3 डिग्री दर्ज किया गया। राजकोट में 41.3, अमरेली , वल्लभविद्यानगर और डीसा का अधिकतम तापमान 41.2 तथा कच्छ के कंडला एयरपोर्ट पर भी अधिकतम तापमान 41 डिग्री तक पहुंच गया। वडोदरा शहर का अधिकम तापमान 40.6 कच्छ के भुज में 40 और सूरत का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार आगामी तीन से चार दिनों तक अधिकतम तापमान में ज्यादा अंतर आने की संभावना कम है।