23 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Gujarat: अहमदाबाद में फिर बढ़ा गर्मी का प्रकोप, पारा 43 डिग्री के पार

Ahmedabad, hottest, Gujarat, 43.2 degree

2 min read
Google source verification
Gujarat: अहमदाबाद में फिर बढ़ा गर्मी का प्रकोप, पारा 43 डिग्री के पार

Gujarat: अहमदाबाद में फिर बढ़ा गर्मी का प्रकोप, पारा 43 डिग्री के पार

Ahmedabad hottest in Gujarat with 43.2 degree

गुजरात में पिछले कई दिनों से अहमदाबाद शहर में गर्मी का सबसे अधिक प्रकोप रहा। बुधवार को शहर में अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इससे लोग गर्मी से व्याकुल हो उठे। मौसम विभाग ने गुरुवार को अहमदाबाद समेत कुछ भागों में तेज हवा के साथ हल्की बारिश की संभावना भी व्यक्त की है।

अहमदाबाद शहर में सुबह 10 बजे के बाद से ही गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए। दोपहर तक अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री तक पहुंच गया। कड़ी धूप के बीच गर्म हवाओं के थपेड़ों से लोग परेशान नजर आ। गर्मी के कारण दोपहर को शहर की सडक़ों पर आम दिनों की तुलना में आवागमन भी कम रहा। अहमदाबाद के बाद दूसरा सबसे गर्म शहर गांधीनगर रहा, जहां अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री तक पहुंच गया। जबकि अन्य चार शहरों का तापमान 41 डिग्री से अधिक रहा और अन्य शहरों में पारा लुढक़ा है।

बदलते मौसम के बीच पाटण में हल्की बारिश

राज्य के विविध भागों में बुधवार को मौसम के मिजाज बदलने से तापमान में कमी आई है। उधर पाटण शहर में शाम को तेज हवा के बारिश हुई। शहर में शाम चार से छह बजे के बीच शहर में नौ मिलीमीटर बरसात हुई। इस कारण सडक़ों पर पानी बह उठा। बारिश होने के कारण गर्मी से राहत मिली है। राज्य के अन्य कई शहरों में भी तापमान में गिरावट आई है। मौसम विभाग के अनुसार राजकोट का अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो पिछले कुछ दिनों की तुलना में लगभग छह से सात डिग्री कम है।

40 किलोमीटर की गति से चल सकती हैं हवाएं

मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि गुरुवार को अहमदाबाद, गांधीनगर, पाटण, साबरकांठा एवं महेसाणा जिले के कुछ-कुछ भागों में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। हवा की गति लगभग 40 किलोमीटर प्रतिघंटे तक की हो सकती है। इसके बाद शुक्रवार और शनिवार को भी राज्य भर में तेज हवाओं का दौर रह सकता है। इससे तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस तक की कमी से गर्मी से राहत मिलने के आसार भी व्यक्त किए गए हैं।

कैप्शन.. तेज हवा के साथ बारिश के चलते पाटण शहर में एक छत से गिरी पानी की टंकी।