25 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अहमदाबाद शहर के लोगों के उत्थान के लिए होंगे सभी प्रयास: प्रतिभा जैन

कहा, हरा भरा बनाने के लिए मिलियन ट्रीज के तहत अर्बन प्लान्टेशन की नई तकनीक पर दिया जाएगा जोर, जीरो एक्शन प्लान लागू कर ग्रीन और ग्लोइंग सिटी बनेगा

2 min read
Google source verification
अहमदाबाद शहर के लोगों के उत्थान के लिए होंगे सभी प्रयास: प्रतिभा जैन

अहमदाबाद शहर के लोगों के उत्थान के लिए होंगे सभी प्रयास: प्रतिभा जैन

अहमदाबाद. अहमदाबाद में सोमवार को बनी नई महापौर प्रतिभा जैन ने कहा कि शहरवासियों के उत्थान के लिए सभी प्रयास किए जाएंगे। सभी के हित और सभी के सुख (वसुधैव कुटुंबकम) की भावना के साथ कार्य जारी रहेगा।

अहमदाबाद की प्रथम नागरिक के रूप में चुने जाने पर उन्होंने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि शहर को हराभरा बनाने क लिए मिलियन ट्रीज के तहत अर्बन प्लान्टेशन की नई तकनीक पर जोर दिया जाएगा। नेट जीरो प्लान पेश करने वाला अहमदाबाद शहर देश का प्रथम शहर बना है। उन्होंने कहा कि नेट जीरो एक्शन प्लान को लागू कर अहमदाबाद शहर को ग्रीन और ग्लोइंग सिटी बनाया जाएगा। इस वर्ष शहर के लिए एक यादगार और ऐतिहासिक वर्ष रहा है।

यू 20 की अध्यक्षता ने दिलाया गौरवअहमदाबाद शहर को यू-20 की अध्यक्षता का गौरव भी मिला है। इस समिट के माध्यम से अहमदाबाद ने विश्वफलक पर अग्रणी स्थान हासिल किया है। शहर में खारीकट कैनाल, एलजी अस्पताल और शारदाबेन अस्पताल के विकास किया जाएगा।

राष्ट्रमंडल व ओलंपिक खेलों के लिए सुविधाओं की तैयारीमंडल खेलों व ओलंपिक खेलों के लिए विश्व स्तरीय खेलों के आयोजन के लिए नारणपुरा स्पॉट्र्स कॉम्पलेक्स व लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम को तैयार किया जा रहा है। इससे अहमदाबाद को नई पहचान मिलेगी।

प्राथमिक सुविधा पर जोर

नई महापौर के रूप में चुनी गईं जैन ने कहा कि अहमदाबाद शहर के दूर-दराज के क्षेत्रों में बसने वाले लोगों की प्राथमिक सुविधा पर जोर ििदया जाएगा। इनमें सडक़, पानी, गटर लाइन, स्ट्रीट लाइट जैसी सुविधाएं शामिल हैं। घर-घर जाकर इस सेवा को प्राथमिकता दी जाएगी।अनुपम स्कूलों में दी जाएगी अच्छी शिक्षा

नई महापौर ने कहा कि शहर में अधिक से अधिक अंग्रेजी माध्यम और गुजराती माध्यम की अनुपम शालाओं का निर्माण कर गरीब और मध्यम वर्ग के बच्चों को उत्तम शिक्षा दी जाएगी। साथ ही सिग्नल स्कूलों के माध्यम से चौराहों पर भीख मांगने वाले बच्चों को प्राथमिक शिक्षा देकर उन्हें शिक्षित करने के प्रयास किए जाएंगे। इसके अलावा अहमदाबाद शहर की स्वास्थ्य प्रणाली को तकनीक के साथ-साथ डेटा और डिजिटल एनालिसिस के साथ नई स्वास्थ्य नीति की ओर आगे बढ़ा जाएगा